महासमुन्द

छोटे टेमरी-बड़े टेमरी के बच्चों का शैक्षणिक भ्रमण
25-Feb-2025 2:36 PM
छोटे टेमरी-बड़े टेमरी के बच्चों का शैक्षणिक भ्रमण

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 25 फरवरी।
जिले के बसना क्षेत्र स्थित शासकीय प्राथमिक शाला छोटे-टेमरी और बड़े-टेमरी के छात्र-छात्राओं को ट्विनिंग ऑफ स्कूल कार्यक्रम के तहत शैक्षिक भ्रमण करवाया गया। इस कार्यक्रम में बच्चों को शैक्षणिक भ्रमण, प्रकृति और वन्य जीवों का दर्शन कराया गया। बच्चों को नरसिंहनाथ मंदिर, चाल धार में स्नान, प्राकृतिक उद्यान, कपिल धार आदि का दर्शन कराया गया। शासकीय प्राथमिक शाला छोटेटेमरी और बड़ेटेमरी के छात्र-छात्राओं को ट्विनिंग ऑफ स्कूल कार्यक्रम के तहत शैक्षिक भ्रमण करवाया गया। 

इस कार्यक्रम में बच्चों को शैक्षणिक भ्रमण, प्रकृति और वन्य जीवों का दर्शन कराया गया। बच्चों को नरसिंहनाथ मंदिर,चाल धार में स्नान, प्राकृतिक उद्यान,कपिल धार आदि का दर्शन कराया गया। इस कार्यक्रम में संकुल केंद्र बड़ेटेमरी के शासकीय प्राथमिक शाला बड़ेटेमरी और शासकीय प्राथमिक शाला छोटे टेमरी के समस्त बच्चों, शाला प्रबंधन समिति सदस्य, पालक-शिक्षक, रसोइये, स्वीपर ने भाग लिया।

इस दौरान प्रधान पाठकों ने शैक्षिक भ्रमण दल में उपस्थित सभी को नरसिंहनाथ मंदिर का दर्शन, चाल धार में स्नान, प्राकृतिक उद्यान, कपिल धार, महात्मा गांधी प्रतिमा, बच्चों को वानर दर्शन, गौ कुंड, सीता कुंड, भीमधार, गंधमर्दन पहाड़ का प्राकृतिक दर्शन कराते हुए जानकारी दी। इस मौके पर गफ्फ ार खान, वीरेंद्र साव, सुरेश साव, पूर्णचंद भोई, लोकदास, विजय प्रधान, शाहिद हुसैन, नरहरी साहू, धोबा प्रधान, जब्बार खान, संतोषिनी साव, खेलकुवर साव, राधिका भोई, निलांद्री प्रधान, फरीदा व अन्य रहे।


अन्य पोस्ट