महासमुन्द

वल्लभाचार्य कॉलेज में वार्षिक खेल स्पर्धा
25-Feb-2025 2:34 PM
 वल्लभाचार्य कॉलेज में वार्षिक खेल स्पर्धा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 25 फ रवरी।
प्राचार्य प्रो.करुणा दुबे के निर्देशन में शासकीय महाप्रभु वल्लभाचार्य स्नात्तकोत्तर महाविद्यालय महासमुन्द में क्रीड़ा विभाग द्वारा वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन 24 फरवरी को किया गया जिसमें कुर्सी दौड़, पासिंग बॉल, रिले रेस, थ्री लेग रेस, 100 मीटर दौड़, 200मीटर दौड़, बोरा दौड़, क्रिकेट आदि प्रतियोगिताओ का आयोजन किया गया।

जिसमें पुरुष वर्ग में कुर्सी दौड़ में प्रथम संजू नन्दे, द्वितीय नरोत्तम पटेल, तृतीय खेमराज यदु, पासिंग बॉल में नागेश, भेंशराम, लीशांशु, बोरा दौड़ में ओमकार, लीशांशु, सोमनाथ. 100 मी. दौड़  में ओमकार, लीशांशु, 200मी. दौड़ में देवव्रत, किसन, चेतन, थ्री लेग रेस में कमलेश,नृपराज, चंद्रदीप, भेशराम, लीशांशु, ओमकार, रिले रेस में लीशांशु, ओमकार देवव्रत, सौरभ भेषराम, कुंदन, मनोहर, सोमनाथ, वेदप्रकाश, ओम, चेतन, दीपक विजयी रहे। इसी तरह महिला वर्ग कुर्सी दौड़ में दीपशिखा, आशा, वंशिका, पासिंग बॉल में भवानी, जुलेखा, ऐमान परवीन, बोरा दौड़ में  वंशिका, रोशनी, मनीषा, 100मी. दौड़ में पूजा, टिकेश्वरी, सीमा, 200 मी. दौड़ में पूजा, सीमा, टिकेश्वरी, थ्री लेग रेस में कंनुप्रिया, कंनुप्रिया, माधुरी, कीर्ति विजेता रहे। 

कार्यक्रम में डा. नीलम अग्रवाल, डॉ रीता पाण्डेय, डॉ मालती तिवारी, अजय कुमार राजा, राजेश्वरी सोनी, मनबोध चौहान, मनीषा प्रधान, परवीन नजीब, जीवन लाल, गरिमा दीवान, योगेश साहू, मृणाली, शिवानी, गायत्री, विजय मिर्चे, आशीष बोरा, सौरभ साहू, रोहित, प्रकाशमणी, कपिल, मुकेश एवं महाविद्यालय परिवार उपस्थित रहे। समस्त जानकारी क्रीड़ा अधिकारी दिलीप लहरे ने दी है। 

 


अन्य पोस्ट