महासमुन्द
उच्च भार झेल रहे ट्रान्सफार्मरों से बिजली आपूर्ति प्रभावित, तापमान 30 डिग्री पार
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,19 फरवरी। गर्मी के प्रारम्भिक चरण फरवरी में ही जिले के ट्रांसफ ार्मरों पर 25 फीसदी भार बढ़ गया है। तापमान बढऩे व कृषि पंप के उपयोग से बिजली की खपत बढ़ गई है। इस वक्त तापमान 30 डिग्री के पार चला गया है और बार-बार बिजली गुल होना शुरू हो चुका है। जिले के गांवों में लो वोल्टेज की समस्या भी बढ़ चुकी है। अत: ग्रामीण क्षेत्रों में लोग अभी से परेशान हैं।
बिजली विभाग की मानें को अमूूमन माह फरवरी से अप्रैल तक ट्रांसफार्मरों पर लोड बढऩे से विद्युत फाल्ट की शिकायत ज्यादा आती हैं। लोगों के घरों में पंखे, कूलर व एसी चालू हो गए हैं। इसके अलावा जिले में 49 हजार कृषि पंप के स्थाई कनेक्शन हैं और अस्थाई कृषि पंप कनेक्शन की संख्या लगभग 13 हजार 450 है। इस तरह लगभग 62 हजार कृषि पंप कनेक्शन हैं। जिसमें से वर्तमान में अधिकांश चालू हैं। रबी सीजन में सभी कृषि पंप चालू हो जाते हैं। जिससे लोड बढ़ जाता है।
विभागीय जानकारी अनुसार बिजली कंपनी द्वारा पिछले कुछ वर्षों में जिले में चार नये उपकेंद्र प्रारंभ किए गए हैं। इसके बाद भी लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। महासमुंद के मचेवा और शेर गांव में उपकेंद्र बना है। महासमुंद क्षेत्र में 16 हजार 603 कृषि पंप के स्थाई कनेक्शन हैं। बसना में 17 हजार 875, सरायपाली में कुल 15 हजार 452 स्थाई कनेक्शन हैं। इसके अलावा कृषि से संबंधित 362 उपभोक्ता हैं। अत: दबाव बढ़ता है।
जिले के किसानों की मानें तो दबाव तो बढ़ता है, लेकिन इसके बाद भी दबाव को कम करने के लिए बिजली विभाग से प्रयास नहीं किए जाते हैं। जिसका खामियाजा आम उपभोक्ताओं को उठाना पड़ता है। लगातार लो-वोल्टेज के कारण किसान परेशान हंै। रबी फसलों की सिंचाई नहीं हो पा रही है। बिजली विभाग कह रहा है पंपों के लोड से फ ाल्ट आ रहे हैं। जबकि लो-वोल्टेज से किसान पंप नहीं चलने की बात कह रहे हैं। जानकारी के अनुसार जिले के पुराने ट्रांसफ ार्मरों को बदलकर नया ट्रांसफ ार्मर लगाने की भी योजना है। लेकिन ये कार्य भी पूर्ण नहीं हो पाए हैं। पिछले साल की गर्मी के सीजन में लोगों को विद्युत आपूर्ति बंद होने का सामना करना पड़ा था। 2025 में फरवरी महीन में ही लोग परेशान हो रहे हैं। अभी तीन माह लोगों को झुलसाती गर्मी का भी सामना करना पड़ सकता है।
गौरतलब है कि महासमुंद जिला कृषि प्रधान जिला है।
जहां किसानों को कृषि कार्य के लिए रबी सीजन में पानी की आवश्यकता होती है। छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत वितरण कंपनी अधीक्षण अभियंता वीबीएस कंवर ने बताया कि फरवरी माह में रबी फसल लेने वाले ज्यादातर किसान कृषि पंप का उपयोग करते हैं। इस कारण दवाव बढ़ जाता है। अप्रैल महीने तक लोड बढ़ता है। इसके बाद से कमी आने लग जाती है। प्रतिवर्ष इस सीजन में फरवरी के दूसरे सप्ताह में ही तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के पार चला गया है। न्यूनतम तापमान भी 15.4 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। अभी-अभी तापमान 35 के पार पहुंच गया था। जिसके कारण लोगों के घरों में पंखे और कूलर चालू हो गए थे।