महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,16 फरवरी। जिला मुख्यालय से लगे ग्राम खैरा के रमा विहार कॉलोनी निवासी प्रधान पाठक दंपत्ति के सूने मकान से अज्ञात चोरों ने सोने-चांदी के जेवर सहित 85 हजार रुपए की चोरी कर ली। प्रार्थी की रिपोर्ट पर कोतवाली पुलिस ने अपराध पंजीबद्ध किया है। चोरों की पतासाजी की जा रही है।
कोतवाली पुलिस ने बताया कि रमा विहार कालोनी संजय कानन के पास ग्राम खैरा निवासी हरियर सिंह साहू प्राथमिक शाला ग्राम पाली में प्रधान पाठक के पद पर पदस्थ हैं। उनकी पत्नी भावना साहू ग्राम शेर के प्राथमिक शाला में प्रधान पाठक के पद पर पदस्थ हैं। वे दोनों रोज की भांति 14 फरवरी की सुबह 9.40 बजे अपने-अपने स्कूल ड्यूटी पर गए थे। घर पर कोई नहीं था।
प्रार्थी जब शाम करीब 4.30 बजे घर पहुंचा तो उसे दरवाजे का ताला टूटा हुआ मिला। घर के अंदर जाकर देखा तो कमरे का सामान बिखरा हुआ था और आलमारी के दराज से नगदी रकम करीब 55 हजार गायब थे। वहीं दूसरे कमरे में रखी आलमारी से 2 नग चांदी का पायलए 2 नग चांदी का बिछिया, 2 नग चांदी का छोटा पायल, 10 नग बच्चे की चांदी का चूड़ी, 1 नग सोने का लॉकेट, 1 सोने का अंगूठी, 2 नग सोने का टॉप्स, 2 नग सोने का एयर रिंग कीमत करीबन 30 हजार रुपए कुल कीमत 85 हजार रुपए नहीं थे। पुलिस ने रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 305, 331-3,बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया है।