महासमुन्द

सेजेस तुमगांव के छात्र का कराटे में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चयन
16-Feb-2025 3:59 PM
सेजेस तुमगांव के छात्र का कराटे में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चयन

महासमुंद,16 फरवरी। स्वामी आत्मानंद शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तुमगांव के कक्षा आठवीं में पढ़ रहे छात्र हिमांशु देवांगन पिता दिनेश कुमार देवांगन ने राष्ट्रीय स्तर पर होने वाले कराटे प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर नागालैंड को हराकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपना स्थान सुनिश्चित किया है। उसे अब थाईलैंड में अपने हुनर को प्रदर्शित करने का सुनहरा अवसर प्राप्त होगा। संस्था प्रमुख प्राचार्य एल.कुरील ने विद्यालय स्तर पर छात्र का शिल्ड एवं प्रमाण पत्र देकर छात्र का प्रोत्साहन किया एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं की। कहा कि कराटे के अभ्यास के लिए हमारे विद्यालय के व्यायाम शिक्षक कामता प्रसाद साहू, डोलेश होता का निरंतर प्रयास रहा। इस बालक के चयन से समस्त विद्यालय गौरवान्वित है। 
 


अन्य पोस्ट