महासमुन्द
संत रविदास की शिक्षाएं हमें प्रेम भक्ति और समानता सिखाती हैं-भूषण
13-Feb-2025 3:58 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद,13 फरवरी। ग्राम खरोरा में बुधवार को संत रविदास की जयंती पर उनको स्मरण कर नमन किया गया। इस दौरान संत रविदास के जीवनी के बारे में बताया गया। इस दौरान भूषण चन्द्राकर ने कहा रविदास एक महान भक्ति संत, समाज सुधारक और कवि थे, जिन्होंने जातिवाद और सामाजिक भेदभाव के खिलाफ आवाज उठाई थी। उनके द्वारा दिया गया प्रेम, एकता और भक्ति का संदेश आज भी लोगों को प्रेरित करता है। संत रविदास का जीवन और उनकी शिक्षाएं हमें समाज में समानता, प्रेम, भक्ति और सादगी का महत्व सिखाती हैं। उनके दोहे आज भी प्रासंगिक हैं और मानवता को सही दिशा दिखाया हैं। इस मौके पर कौशल्या चन्द्राकर, लता चन्द्राकर, भारती चन्द्राकर, दामिनी चन्द्राकर, जया चन्द्राकर, रूपेश चन्द्राकर, भूषण चन्द्राकर सहित अन्य लोग मौजूद थे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे