महासमुन्द

गोवर्धन राव इंगोले का निधन
12-Feb-2025 3:35 PM
गोवर्धन राव इंगोले  का निधन

महासमुंद,12 फरवरी। स्थानीय इमलीभांठा निवासी राजस्व विभाग से सेवानिवृत्त व स्थानीय जिला मराठा समाज के पूर्व अध्यक्ष रहे गोवर्धन राव इंगोले (75) का मंगलवार को मेकाहारा  में इलाज के दौरान निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार बुधवार को किया गया। वे देवेंद्र इंगोले के बड़े भाई व अभिषेक इंगोले के पिता, सारांश और संकेत के बड़े पिता और रमेश, राजेंद्र, सुनील इंगोले के चाचा थे। उनकी अंतिम यात्रा आज 11 बजे स्थानीय निवास से भलेसर रोड मुक्तिधाम तक निकाली गई, जिसमें समाज के काफी लोग शामिल हुए।


अन्य पोस्ट