महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
पिथौरा, 12 फरवरी। पिथौरा नगर पंचायत चुनाव के लिए 80.29 फीसदी मतदान हुआ। इस बार मतदान करने वालों में महिलाओं से एक फीसदी अधिक पुरुषों ने मतदान किया।
नगर पंचायत अध्यक्ष एवं पार्षदों के लिए मंगलवार को मतदान निर्विध्न सम्पन्न हो गया। कहीं से किसी भी अप्रिय घटना की खबर नहीं है।
सुबह से ही मतदान केंद्रों पर प्रत्याशी एवं उनके कार्यकर्ताओं का हुजूम दिखाई दिया। सुबह काफी सुस्त मतदान देखा गया परन्तु दोपहर के बाद तेजी से मतदान हुआ, जिससे मतदान का प्रतिशत बढ़ गया।
बहरहाल प्रशासन की चाक चौबंद व्यवस्था से चुनाव पूरी तरह शांतिपूर्ण संपन्न हुआ। 90 बरस के गुरुदयाल सिंह ने वोट दिया पिथौरा के कन्या शाला मतदान केंद्र में नगर के 90 वर्षीय वयोवृद्ध व्यवसायी गुरुदयाल सिंह ने भी उत्साह के साथ मतदान किया। इनका उत्साह देख कर युवा वर्ग भी उत्साहित हुआ।