महासमुन्द
महासमुंद,12फरवरी। शासकीय महाप्रभु वल्लभाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय महासमुंद में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत नियुक्त एम्बेसडरों की मीटिंग महाविद्यालय के कंप्यूटर ऐप्लिकेशन विभाग में ली गई।
उक्त मीटिंग महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर करुणा दुबे के मार्गदर्शन एवं दिशा.निर्देश में डॉ.ईपी चेलक, सह.संयोजक डॉ.रीता पांडे, सदस्य प्रो अजय राजा, डॉ.अजय कुमार देवांगन एवं समस्त कक्षाओं से चयनित कला संकाय से नीलम सूर्यवंशी एवं जतिन, विज्ञान संकाय गणित से सुमन, आयुष कुमार, विज्ञान संकाय चंद्राकर, वाणिज्य संख्या से संस्कार तंबोली एवं नेहा साहू, कंप्यूटर एप्लीकेशन संकाय से निकिता चंद्राकर एवं रुद्राक्ष चंद्राकर, उपरोक्त बैठक में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के संयोजक डॉ ई पी चेलक ने बताया कि स्नातक 2 सेम. में पूर्व वर्ष चयनित पाठक्रम यथावत रहेंगे तथा विषय उच्च शिक्षा विभाग द्वारा अबटित विषय के अनुसार कला संकाय पर्यावरण अध्यन, विज्ञान संकाय हिंदी, वाणिज्य संकाय अंग्रेजी का अध्ययन कराया जाएगा।