महासमुन्द

नए पेंशनरों ने ली सदस्यता, स्वागत
08-Feb-2025 2:44 PM
नए पेंशनरों ने ली सदस्यता, स्वागत

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता 
महासमुंद, 8 फरवरी।
छत्तीसगढ़ पेंशनधारी कल्याण संघ की मासिक बैठक में  नवीन सदस्यों का अंग वस्त्र, श्रीफल, सदस्यता सम्मान पत्र, एवं पुष्प माला से स्वागत किया गया, जिसमें लेख राम साहू लोक अभियोजन, एवं एम एल रजक छत्तीसगढ़ ग्रामीण बैंक एवं नारायण प्रसाद साहू , जगदीश राम निषाद, जगत राम खडिय़ा, रूप नारायण वर्मा आदि ने सदस्यता ग्रहण की।

राज्य स्तरीय पेंशनर्स दिवस  बीजापुर में  17 दिसंबर 2024 को संपन्न हुआ, जिसमें उल्लेखनीय कार्य करने वाले 10 सदस्यों का सम्मान, सम्मान पत्र एवम अंग वस्त्र से किया गया जिसमें  महासमुंद से डॉ अशोक गिरि गोस्वामी रघुनाथ सिन्हा, रामकुमार चंद्राकर, बलराम ध्रूव, हेदु राम साहू,  बागबाहरा से रुपेश तिवारी,  बसना अध्यक्ष  भगवान प्रसाद सेठ ,  रासबिहारी प्रधान ,  केदारनाथ पांडे. बालेश्वर प्रधान, पिथौरा से एंम खान,  डी एन पटेल, आर के मौर्य, आदि. का सम्मान किया गया।

बैठक में  सदस्यता राशि की राज्यांश एवं जिला अंश राशि भेजने पर चर्चा हुई जिस पर सदस्यों ने अपना सहमति व्यक्त किया, इसी तरह प्रांतीय पेंशनर डे 2026 में महासमुंद जिले में आयोजित करने के लिए  बी के चंद्राकर के प्रस्ताव पर सभी सदस्यों ने सहमति से आयोजन. करने का निर्णय लिया तथा आयोजन समिति का गठन भी किया गया समिति  मैं संयोजक बंसीलाल चंद्राकर सहसंयोजक डॉ रामकुमार चंद्राकर कोष प्रभारी बलराम ध्रुव का नाम संरक्षक के आर चंद्राकर द्वारा प्रस्ताव रखा गया  जिस पर ताली बजाकर सभी सदस्यों ने समर्थन किया उपस्थित सदस्यों में  200 रु. प्रति माह के हिसाब तत्काल माह फरवरी का  प्रथम किस्त 26 सदस्यों ने जमा किया।

जना स्मॉल फाइनेंस बैंक जिला शाखा महासमुंद द्वारा पेंशनर साथियों को मोमेंटो एवं पुष्पहार से सम्मान किया गया, जिसके लिए छत्तीसगढ़ पेंशनधारी कल्याण संघ महासमुंद द्वारा आभार व्यक्त किया गया। 

बैठक के अंत में जिला सचिव बैसाखू राम देवांगन ने उपस्थित सदस्यों को आभार व्यक्त किया  बैठक में संरक्षक के आर चंद्राकर, हरक राम चंद्राकर, जिला अध्यक्ष डॉ अशोक गिरि गोस्वामी, सचिव वैशाखू राम देवांगन,  मनराखन ध्रुव  बलराम ध्रुव उपाध्यक्ष के के  हनुमंता वरिष्ठ सदस्य  बसंत कुमार चंद्राकर,   बंसी लाल चंद्राकार आर के चंद्राकर, हेदु राम साहू, आदि, उपस्थित रहे उक्त प्रेस विज्ञप्ति जिला सचिव वैशाख राम देवांगन ने दी।
 


अन्य पोस्ट