महासमुन्द

बैज ने भाजपा सरकार पर हमला बोला
04-Feb-2025 3:31 PM
बैज ने भाजपा सरकार पर हमला बोला

प्रत्याशी के नाम वापसी पर कहा-बड़ी डील हुई है

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता 
महासमुंद, 4 फरवरी।
सरायपाली में नगर पालिका अध्यक्ष पद की प्रत्याशी वृंदा भोई के लिए चुनाव प्रचार के दौरान बैज ने कल सरायपाली में नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर बड़ा बयान दिया। 

उन्होंने बसना नगर पंचायत में भाजपा प्रत्याशी डॉ. खुशबू अग्रवाल के निर्विरोध चुने जाने पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि इसमें बड़ी डील हुई है। जिसका खुलासा जल्द ही पूरे प्रदेश की जनता के सामने किया जाएगा। 

बैज ने भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला और कहा कि एक साल में शहरी विकास के लिए कुछ नहीं किया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार गरीबों को आवास तक नहीं दे पा रही है और प्रदेश में हाहाकार मचा हुआ है। 

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने भाजपा पर प्रत्याशियों की खरीद-फरोख्त का भी आरोप लगाया है। इस दौरान उन्होंने धमतरी में फॉर्म निरस्त करवाने और नामांकन से रोकने जैसे मामलों का जिक्र किया।


अन्य पोस्ट