महासमुन्द

भाजपा ने उपाध्यक्ष बनाने का लालच दिया, डराया धमकाया इसलिए नाम वापस लिया
04-Feb-2025 3:09 PM
भाजपा ने उपाध्यक्ष बनाने का लालच दिया, डराया धमकाया इसलिए नाम वापस लिया

आप के जिलाध्यक्ष राकेश झाबक की पत्रकार वार्ता

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता 
महासमुंद, 4 फरवरी।
बसना नगर पंचायत में अध्यक्ष पद के कांग्रेस प्रत्याशी के नाम वापसी तथा भाजपा के निर्विरोध होने के मामले में आम आदमी पार्टी के पदाधिकारियों ने इसकी जांच के लिये मुख्य निर्वाचन आयोग दिल्ली से शिकायत कर ने बसना नपं का निर्वाचन रद्द करने की मांग की है। आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष के राकेश झाबक ने कल एक प्रेसवार्ता में बताया 7 कि आप के 2 पार्षद प्रत्याशी तथा अध्यक्ष पद के कांग्रेस प्रत्याशी को दबाव डालकर 3 नाम हटवाया गया है।

श्री झाबक ने बताया कि आप ने निर्वाचन कार्यालय का सीसी फुटेज 5 मंगाया है। इन्होंने संदेह व्यक्त किया है कि हमारे प्रत्याशियों पर भी दबाव बनाकर नाम वापसी का फार्म भराया गया था। रात में ऑफिस खोलकर उसका कागजात हटवा दिया गया। हमारे अध्यक्ष पद के दावेदार को डराया-धमकाया गया था तथा उपाध्यक्ष बनाने का लालच दिया गया, यह लोकतंत्र की हत्या है। श्री झाबक ने कहा कि जब हमसे बी.फ ॉर्म लिया जाता है तो हमारा सील और साइन होता है। लेकिन जब प्रत्याशी ने नाम वापस लिया तो निर्वाचन आयोग को हमें लिखित सूचना नहीं दी। हमसे कोई एनओसी नहीं मांगी गई। आम आदमी पार्टी ने मांग की है कि फिलहाल बसना में अध्यक्ष पद का निर्वाचन रद्द किया जाये। इस दौरान प्रदेश सचिव संजय यादव उपस्थित थे। जिलाध्यक्ष झाबक ने बताया कि हमारे प्रत्याशी अमरीन गिगानी ने पार्टी को पत्र लिखकर माफी मांगा है। जिसमें बताया है कि उनके साथ भाजपाईयों ने अमानवीय व्यवहार किया है।
 


अन्य पोस्ट