महासमुन्द

डाइट में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ गणतंत्र दिवस मना
29-Jan-2025 3:09 PM
डाइट में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ गणतंत्र दिवस मना

‘छत्तीसगढ़’  संवाददाता

महासमुंद, 29 जनवरी। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान डाइट महासमुंद में प्राचार्य मीना पाणिग्राही, सहायक प्राध्यापक अरुण प्रधान के मार्गदर्शन एवं सांस्कृतिक साहित्यिक प्रभारी व्याख्याता टेकराम सेन के संयोजन में आकर्षक सांस्कृतिक र्काक्रमों के साथ गणतंत्र दिवस का पर्व मना। कार्यानुभव प्रभारी वरिष्ठ व्याख्याता राजेश चंद्राकर के नेतृत्व में छात्राध्यापकों ने राष्ट्रगान, राष्ट्रगीत व राजगीत प्रस्तुत की। कला शिक्षा प्रभारी संतोष साहू के मार्गदर्शन में आकर्षक मार्चपास्ट कर राष्ट्रध्वज को सलामी दी गई। इस अवसर पर प्राचार्य मीना पाणिग्राही ने छात्राध्यापकों अकादमिक एवं कार्यालयीन सदस्यों को संबोधित किया। इस अवसर पर 80 छात्राध्यापकों ने एक साथ छत्तीसगढ़ी संस्कृति पर आधारित नृृत्य प्रस्तुत किया। प्रथम वर्ष की छात्राध्यापिका तनुजा ध्रुव ने एकल में कत्थक, मोनिका चंद्राकर, मोनिका दीवान ने सरगुजिहा, राजश्री व साथियों ने सामूहिक नृत्य प्रस्तुत किया। मनोज कुमार बंजारे, प्रीति सिंह, वरिष्ठ व्याख्याता राजेश चंद्राकर, कार्यालयीन सदस्य योगेन्द्र पांडे ने देश भक्ति गीत प्रस्तुत किया। इस कार्यक्रम की सफलता में सहायक प्राध्यापक अरुण प्रधान, के सिंग वरिष्ठ व्याख्याता,उमादेवी शर्मा, राजेश

चंद्राकर, संतोष साहू, टेकराम सेन, कमलेश पाण्डेय, सुमन दीवान, दुर्गा सिन्हा, किरण कन्नौजे, तिलोत्तम प्रधान, लक्ष्मी सिन्हा, ईश्वर चंद्राकर,झरना साहू, कार्यालयीन सदस्य सुनील साहू, सुषेण दीवान, आकांक्षा साहू, प्रदीप साहू, राधा साहू, योगेन्द्र पांडे, मीना साहू, तरुण चंद्राकर, हीरामन, अजय उदित का विशेष योगदान रहा। डाइट परिसर में ध्वजारोहण प्राचार्य मीना पाणिग्राही ने किया। कार्यक्रम का सफल संचालन साहित्यिक सांस्कृतिक प्रभारी टेकराम सेन ने किया।


अन्य पोस्ट