महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 29 जनवरी। विद्यार्थियों की बोर्ड परीक्षा की तैयारी का आंकलन करने के लिए जिले में प्री बोर्ड की परीक्षाएं शुरू हो गई हैं। बोर्ड द्वारा जारी ब्लू प्रिंट के आधार पर ही दसवीं और बारहवीं की प्री.बोर्ड परीक्षा ली जा रही है। इस परीक्षा में छात्रों का उनके उत्तर लेखन के आधार पर माक्र्स दिए जाएंगे। परीक्षा परफार्मेंस के आधार पर कमजोर और उत्कृष्ट बच्चों के आंकड़े एकत्रित की पर कमजोर और उत्कृष्ट बच्चों के आंकड़े एकत्रित की जाएगी।
जिला शिक्षा अधिकारी मोहन राव सावंत ने बताया कि 20 जनवरी से प्री बोर्ड की परीक्षा शुरू हुई है, जो 29 जनवरी तक चलेगी। जिले में कुल 223 स्कूलों के 19 हजार बच्चे परीक्षा दिला रहे हैं। इसमें कक्षा दसवीं में 12 हजार छात्र-छात्राएं सम्मिलित है। वहीं कक्षा बारहवीं में 7 हजार 60 विद्यार्थी शामिल हंै। अलग-अलग स्कूलों का मूल्यांकन ब्लाक स्तर पर होगा। जिस स्कूल में एग्जाम हो रहा है वहां के छात्रों का पेपर जांच के लिए दूसरे स्कूलों में भेजा जाएगा। ताकि बच्चों के रिजल्ट की वास्तविक स्थिति पता चल सके।
इसके आधार पर कमजोर बच्चों के पढ़ाई पर विशेष फोकस किया जाएगा। वहीं बेहतर अंक लाने वाले बच्चों को बोर्ड में टॉप टेन के लिए तैयार किया जाएगा। उन्होंने बताया कि अभी तक गणित, विज्ञान और हिन्दी के साथ ही 4 विषय की परीक्षा हो चुकी है। दो विषय की परीक्षा होना शेष है। उन्होंने बताया कि 5 फरवरी तक रिजल्ट आ जाएगा।