महासमुन्द

रामदर्शन पब्लिक स्कूल में दृष्टिहीनों ने फहराया तिरंगा
27-Jan-2025 3:31 PM
रामदर्शन पब्लिक स्कूल में दृष्टिहीनों ने फहराया तिरंगा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
पिथौरा,  27 जनवरी।
समीप के ग्राम जंघोरा स्थित रामदर्शन पब्लिक स्कूल में गणतंत्र दिवस के अवसर पर दृष्टिहीनों ने ध्वजारोहण कर एक इतिहास रच दिया। ध्वजारोहण में चार दृष्टिहीन छात्रों ने भाग लिया, जिन्होंने अपनी व्यक्तिगत क्षमता और प्रेरक प्रस्तुतियों से सभी को अभिभूत किया।

नगर एवं क्षेत्र में अनेक स्थानों पर हुए ध्वजारोहण कार्यक्रमो में सबसे खास रामदर्शन पब्लिक स्कूल में रह।यहां चार दृष्टिहीन छात्र ध्वजारोहण के लिए बुलाये गए थे।इनमें कुशल ब्रेन पाठक गरिमा ठाकुर, जो एक कुशल ब्रेन लेखक एवम गायक कुसुम प्रधान, विशेष रूप से चर्चा में रहे। कुसुम ने अपनी दिल को छू लेने वाली आवाज में ‘’वंदे मातरम्’ गाया।

इस मौके पर महारथी राणा, जो एक अद्वितीय तबला वादक हैं, ने अपनी मधुर ताल से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। साथ ही, कुश अजय ने अपने प्रेरणादायक संवाद से दर्शकों का दिल जीत लिया। उनकी बातों ने इस दिन के महत्व को और भी बढ़ा दिया। इन सभी छात्रों ने यह साबित किया कि शारीरिक विकलांगता कभी भी आत्मविश्वास और मेहनत की राह में रुकावट नहीं बन सकती।

इन छात्रों का मार्गदर्शन करने वाले उनके शिक्षक, पुष्पलता पटेल (वाइस प्रिंसिपल और विशेष शिक्षिका) और मास्टर दिव्यलोचन साहू (वालंटियर), ने भी इस ऐतिहासिक पल को सुनिश्चित करने में अहम भूमिका निभाई। कु पटेल ने कहा, यह सिर्फ ध्वजारोहण का मौका नहीं था, बल्कि यह समाज को एक मजबूत संदेश था कि अपने सपनों का पीछा करते हुए हमें कभी हार नहीं माननी चाहिए।

स्कूल के प्रधानाचार्य ने इस अवसर पर कहा, आज का दिन हमारे लिए गर्व का दिन है। इन छात्रों ने यह सिद्ध कर दिया है कि संघर्ष, साहस और इच्छाशक्ति से कोई भी बाधा पार की जा सकती है। हम इन पर गर्व महसूस करते हैं।
 


अन्य पोस्ट