महासमुन्द

भाजपा से देवी सिंह प्रत्याशी घोषित, चुनाव कार्यालय का उद्घाटन भी
27-Jan-2025 3:05 PM
भाजपा से देवी सिंह प्रत्याशी घोषित,  चुनाव कार्यालय का उद्घाटन भी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

पिथौरा, 27 जनवरी। नगर पंचायत चुनाव के लिए भाजपा के सभी प्रत्याशी घोषित होते ही भाजपा ने स्थानीय राजमहल में कार्यालय का उद्घाटन किया। इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक संपत अग्रवाल एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता शंकर अग्रवाल ने उपस्थित सैकड़ों कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करते हुए सम्बोधित किया।

उद्घाटन समारोह में उपस्थित अध्यक्ष एवं पार्षद पद के प्रत्याशियों सहित भाजपा कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुई शंकर अग्रवाल ने कार्यकर्ताओं को चुनाव जीतने के लिए अभी से डट जाने का आव्हान किया। उन्होंने कहा कि पार्टी ने जितने भी प्रत्याशी मैदान में उतारे है वे भाजपा के सांकेतिक प्रत्याशी है। टिकट के दावेदार अनेक हो सकते है परन्तु टिकट मात्र एक को ही दी जा सकती है।इसलिए सभी एकजुट हो कर पार्टी द्वारा घोषित प्रत्याशी को बगैर भेदभाव किये जिताने के लिए जुट जाएं।

क्षेत्रीय विधायक सम्पत अग्रवाल ने कार्यकर्ताओं को भाजपा के सभी 15 वार्डों में परचम फहराने की अग्रिम बधाई देते हुए चुनाव जीतने के टिप्स दिए। बैठक के दौरान विधायक द्वारा क्षेत्र में ईमानदारी से विकास के लिए भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की है।

बैठक का संचालन करते हुए वरिष्ठ नेता प्रेमशंकर पटेल ने कहा कि सभी चाहते है कि टिकिट उन्हें ही मिले परन्तु मिलनी एक को है इसलिए सभी को मिलजुल कर भाजपा प्रत्यासी को जिताना है।

कार्यक्रम में मुख्यत: अध्यक्ष प्रत्याशी देवसिंह निषाद, नगर के सभी 15 वार्डो के भाजपा द्वारा घोषित सभी जिला पंचायत अध्यक्ष उषा पटेल,शशि डड़सेना, प्रीतराम सूर्ये, बबलू सोनी, बजरंग अग्रवाल, विक्की सलूजा, किशोर पटेल, अनूप तांडी, एवम बाबा सिकन्दर सहित सैकड़ों की संख्या में भाजपा नेता कार्यकर्ता उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट