महासमुन्द

महासमुंद में भाजपा से डॉ. चोपड़ा, कांग्रेस से निखिलकांत आमने-सामने
27-Jan-2025 2:53 PM
महासमुंद में भाजपा से डॉ. चोपड़ा, कांग्रेस से निखिलकांत आमने-सामने

प्रकाश चंद्राकर बागी हुए, राशि महिलांग भी लड़ सकती हैं चुनाव

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद, 27 जनवरी। महासमुंद नगरपालिका चुनाव को लेकर स्थिति लगभग स्पष्ट हो चुकी है। भाजपा ने पूर्व विधायक डॉ. विमल चोपड़ा को तथा कांग्रेस ने निखिलकांत साहू को नपाध्यक्ष पद का प्रत्याशी घोषित किया है।

 प्रत्याशी की घोषणा होते ही भाजपा में फूट शुरू हो चुकी है और पूर्व नपाध्यक्ष प्रकाश चंद्राकर ने खुद को निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में मतदाताओं के सामने खड़ा किया है।

 अभी कांग्रेस में भी सुगबुगाहट है कि पूर्व नपाध्यक्ष राशि महिलांग अथवा उनके पति त्रिभुवन महिलांग भी नपाध्यक्ष का चुनाव लड़ सकते हैं। बहरहाल अभी इसकी घोषणा नहीं हो पाई है। इसके अलावा आम आदमी पार्टी ने इस बार नगरपालिका चुनाव में उम्मीदवारी करते हुए पूर्व पार्षद पंकज साहू को नपाध्यक्ष प्रत्याशी बनाया है।

 इस वक्त नगरपालिका अध्यक्ष के लिए चार प्रत्याशी डॉ. विमल चोपड़ा, निखिलकांत साहू, प्रकाश चंद्रकार तथा पंकज साहू मैदान में हैं। यदि महिलांग परिवार से किसी एक ने चुनाव लडऩे का मन बनाया तो यहां पंचकोणीय मुकाबले का आसार है।


अन्य पोस्ट