महासमुन्द

पूर्व विधायक डॉ. विमल चोपड़ा ने सुनी लोगों की समस्याएं
24-Jan-2025 3:10 PM
पूर्व विधायक डॉ. विमल चोपड़ा ने सुनी लोगों की समस्याएं

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद, 24 जनवरी। बुधवार को पूर्व विधायक एवं भाजपा प्रदेश प्रवक्ता डॉ. विमल चोपड़ा और साथियों ने सुबह 11 बजे एसडीएम कार्यालय पहुंचकर लोगों से भेंट कर उनकी समस्याएं सुनी।

लोगों से समस्याएं सुनने के पश्चात डॉ. चोपड़ा ने विभागीय अधिकारियों से मिलकर चर्चा करना चाहा लेकिन चुनावी कार्यों में ड्यूटी लगने के कारण पदस्थ सभी अधिकारी कार्यालय से अनुपस्थित रहे, जिसके बाद डॉ. चोपड़ा ने तहसील कार्यालय से पुराने लंबित प्रकरणों के निराकरण स्थिति के संबंध में जानकारी ली।

डॉ. चोपड़ा ने कहा कि 20 जनवरी से आदर्श आचार संहिता लागू हो चुकी है और चुनावी प्रक्रियाएं भी प्रारंभ हो चुकी है जिसके चलते अभी भेंट कार्यक्रम को स्थगित किया गया है। नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव संपन्न हो जाने के बाद पुन: किसानों और लोगों से मिलकर उनकी समस्याएं सुनी जाएगी और निराकरण हेतु अधिकारियों से चर्चा की जाएगी।

जिन किसानों को राजस्व या अन्य विभाग संबंधी समस्याएं आ रही होगी तो वे पूर्व विधायक डॉ. चोपड़ा के निवास कार्यालय (जैन नर्सिंग होम) बरोंडा चौक में आकर अपनी समस्याएं दर्ज करवा सकते हैं, जिसके पश्चात डॉ. चोपड़ा द्वारा विभागीय अधिकारियों और कलेक्टर के साथ बात कर उन प्रकरणों पर निराकरण के लिए चर्चा की जाएगी।


अन्य पोस्ट