महासमुन्द
7,300 करोड़ से अधिक के कार्यों की स्वीकृति प्रदान कर शहरों के विकास में फूंकी जान
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 24 जनवरी। भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष येतराम साहू और विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने कल प्रेसवार्ता लेकर कहा कि मंत्र ‘हमने बनाया है, हम ही संवारेंगे’ के साथ राज्य में विकास का नया अध्याय लिखा है। केंद्र और राज्य, दोनों में भाजपा सरकार ने जो अद्भुत कार्य किए हैं, वह जनता के सामने हैं। हमने बीते एक साल में जो वादे किए, उन्हें पूरा कर यह साबित किया है कि भाजपा केवल बोलती नहीं, बल्कि करके दिखाती है। अब हम इस मंत्र को लेकर नगर पालिका, नगर निगम और जिला परिषद स्तर तक पहुंच रहे है, ताकि हर शहर, हर वार्ड, और हर गली तक पहुंच रहे है, ताकि हर शहर, हर वार्ड, और हर गली, यहां तक कि हर घर में विकास की यह गूंज सुनाई दे। हमारा उद्देश्य छत्तीसगढ़ के हर नागरिक को स्वच्छ, सुंदर, और समृद्ध जीवन प्रदान करना है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ की जनता को हमेशा निराश किया है। 2018 के विधानसभा चुनाव और 2019 के शहरी निकाय चुनाव में जीत हासिल करने के बाद, कांग्रेस ने जनहित के वादों को पूरा करने के विपरीत भ्रष्टाचार और कुशासन का नया अध्याय लिखा। हमने पिछले 13 महीनों में 7,300 करोड़ रुपए से अधिक के कार्यों की स्वीकृति प्रदान कर शहरों के विकास में जान फूंकी है। मिशन अमृत अंतर्गत पांच शहरों में 865 करोड़ की लागत से सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट स्वीकृत किए गए है।
प्रधानमंत्री आवास योजना भाजपा सरकार ने एक वर्ष में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत 18 लाख घरों के लिए 12,168 करोड़ रुपए मंजूर किए। बेघरों के पक्के मकान का सपना आज साकार हो रहा है। नगरीय क्षेत्रों में प्रधानमंत्री आवास योजनांतर्गत नवंबर 2023 तक कुल 1680 आवास प्रतिमाह की दर से 1,30,548 आवासों का निर्माण हुआ, जो की कुल स्वीकृत आवासों का 62 प्रतिशत है।
प्रत्यक्ष महापौर चुनाव 1999 के बाद से, महापौर के चुनाव अप्रत्यक्ष थे, जिनसे नेतृत्व में कमी रही और लोग अपने महापौर को पहचान नहीं पाए। अब प्रत्यक्ष चुनाव होने से महापौर सीधे नागरिकों के प्रति जवाबदेह होंगे और लोग उन्हें बेहतर जान सकेंगे।
हम केंद्र और राज्य की डबल इंजिन सरकार की उपलब्धियों, सायजी की सरकार द्वारा सभी प्रमुख घोषणाओं को लागू करने के कारण प्राप्त हुआ विश्वास और शहरों-पंचायतों तक विकास का एक नया विजन लेकर जनता के बीच जाएंगे, साथ ही कांग्रेस की स्थानीय सरकारों की विफलता से परेशान जनता निकायों में भी हमें सेवा का अवसर देगी, इसमें कोई संदेह की गुंजाइश नहीं है। हमारे पास बताने को पूरी मोदी की गारंटी है जिसे हमने पूरा किया। कांग्रेस बताए कि वह जनता के बीच किस विषय को लेकर जाएगी, क्योंकि 1 वर्ष पूर्व ही जनता ने उन्हें सत्ता से बेदखल किया है। अप्रैल में जनता ने पुन: श्री मोदी व श्री साय की सरकार के कामों पर विश्वास जताते हुए 11 में से 10 सीट दी। नवंबर में उपचुनाव में छत्तीसगढ़ की जनता ने भाजपा को 46 हजार से अधिक मतों से जिताया। जितने मतों से भाजपा ने विजय प्राप्त की उतने कुल मत कांग्रेस को नहीं मिले। की जनता ने भाजपा को 46 हजार से अधिक मतों से जिताया। जितने मतों से भाजपा ने विजय प्राप्त की उतने कुल मत कांग्रेस को नहीं मिले।
प्रेसवार्ता में मोती साहू, प्रदीप चंद्राकर, महेंद्र सिक्का, गोपा मोती साहू, महेंद्र गिरी उपस्थित थे।