महासमुन्द

जिला स्तरीय मीडिया प्रमाणन एवं अनुवीक्षण समिति गठित
23-Jan-2025 3:03 PM
जिला स्तरीय मीडिया प्रमाणन एवं अनुवीक्षण समिति गठित

महासमुंद, 23 जनवरी। नगरीय निकाय निर्वाचन 2024-25 हेतु राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देश के परिपालन में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा निर्वाचन संबंधी प्रचार-प्रसार सामग्रियों के प्रसारण पूर्व प्रमाणन हेतु जिला स्तर पर जिला स्तरीय मीडिया प्रमाणन एवं अनुवीक्षण समिति का गठन किया गया है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (स्थानीय निर्वाचन) विनय कुमार लंगेह एमसीएमसी अधिकारी द्वारा सहायक संचालक जनसम्पर्क पोषण कुमार साहू को सदस्य सचिव एवं पत्रकार  रत्नेश इलेक्ट्रॉनिक मीडिया, केबल समाचार, तथ्यों की बारीकी से जांच तथा निर्वाचन संबंधी प्रचार-प्रसार सामग्रियों के प्रसार पूर्व प्रमाणन किया जाएगा।


अन्य पोस्ट