महासमुन्द

चोरी की नीयत से घुसे चोर ने किया चाकू से प्राण घातक हमला
23-Jan-2025 2:50 PM
चोरी की नीयत से घुसे चोर ने किया चाकू से प्राण घातक हमला

मकान मालिक सहित पत्नी व पुत्री घायल

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद, 23 जनवरी।  बसना थाना अंतर्गत भंवरपुर पुलिस चौकी क्षेत्र के ग्राम भुतहाबाहरा में मंगलवार की देर रात भुतहाबाहरा निवासी खेमराज चौधरी के घर अज्ञात व्यक्ति ने चोरी की नीयत से घुसने का प्रयास किया। आवाज आने पर मकान मालिक बाहर निकल कर पता करने का प्रयास किया।

 ट्रैक्टर रखने वाले कमरे में छिपा अज्ञात चोर ने मकान मालिक खेमराज चौधरी पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। श्री चौधरी के चीख पुकार सुन उनकी पुत्री बाहर निकली। तब चोर ने पुत्री पर भी चाकू से हमला कर घायल कर दिया। दोनों की चीख सुनकर उनकी पत्नी भी बाहर निकली। अज्ञात चोर ने उन पर भी चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर जेवर उठाकर भागने में सफल रहा। मिली जानकारी के अनुसार भुतहाबाहरा निवासी खेमराज चौधरी (45) अपने कमरे में सोया हुआ था। तब रात्रि लगभग 1.30 बजे आवाज आने पर उनकी नींद खुल गयी। वे ट्रैक्टर हाल में पहुंचे। वहां छुपा हुआ अज्ञात हमलावर ने खेमराज चौधरी पर धारदार चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया।  पिता की चीख पुकार सुनकर उनकी पुत्री दिव्या चौधरी 23 वर्ष वहां पहुंच गई। तब बीच बचाव भी चौधरी पर भी अज्ञात हमलावर ने चाकू से हमला कर दिया। घायल सचिव खेमराज चौधरी की पत्नी रतनी बाई चौधरी उम्र 38 वर्ष को भी चाकू से हमला करते हुए अज्ञात हमलावर  भागने में कामयाब हो गया।

 तीनों घायल पति, पत्नी एवं पुत्री का इलाज श्याम अस्पताल भंवरपुर में चल रहा है। फिलहाल तीनों खतरे से बाहर हैं।

 कल अज्ञात चोर के खिलाफ भंवरपुर पुलिस चौकी में रिपोर्ट दर्ज करायी गयी है। भंवरपुर पुलिस रिपोर्ट के आधार पर मामले की विवेचना करने में जुटी है।


अन्य पोस्ट