महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 23 जनवरी। ग्राम पाषिद-सिरपुर में भक्त गुहा निषादराज जयंती का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष नेहरू निषाद थे। अध्यक्षता भाजपा नेता मोती साहू ने की। विशिष्ट अतिथि भाजपा कार्यकर्ता गोपी ध्रुव, कुबेर निषाद, ग्राम प्रमुख मंशाराम ठाकुर,चुम्मन साहू, सरपंच लाला निषाद, डॉ. सुंदर साहू, पुसरू राम निषाद, पिलु निषाद,जनक निषाद उपस्थित थे।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नेहरू निषाद ने सभा को संबोधित करते हुए भक्त गुहा निषादराज जयंती की बधाई दी।
भाजपा नेता मोती साहू ने कहा कि भक्त निषाद राज गुहा ने समाज को संदेश दिया है, उस रास्ते पर हमें चलना चाहिए, भक्त राज गुहा भगवान श्री राम के अनन्य भक्त थे। और उनके सखा भी थे। निषाद राज ने जो कर्म किये है उसे हमें अपनाना चाहिए और समाज सेवा की ओर हमारा हाथ बढ़ाना होगा।
इस अवसर पर समाज प्रमुख मोती राम निषाद के साथ निषाद समाज एवं ग्रामीण जन उपस्थित थे कार्यक्रम का संचालन लाला निषाद ने किया।