महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 22 जनवरी। महासमुंद के एक गांव से रायपुर में जाकर निवास कर रहे दंपति में से पति ने अपनी पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी। उसने सीमेंट भरी बाल्टी से उसका सिर फ ोड़ दिया। जिससे वो बुरी तरह लहूलुहान हो गई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
बताया जा रहा है कि पति ने पत्नी को दूसरे लडक़ों से बातचीत करने से मना किया था लेकिन पत्नी ने दूूसरे लडक़ों से बात करना बंद नहीं किया। इससे आवेश में आकर उसने पत्नी की हत्या कर दी।
पुलिस ने आरोपी पति गजेंद्र यादव को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पति का पैतृक गांव चिरको पटेवा महासमुंद है। वह अपनी पत्नी के साथ पिछले कुछ साल से रायपुर में निवासरत था। आरोपी पति राजमिस्त्री का काम करता था।
महासमुंद कोतवाली के अलावा टिकरापारा रायपुर थाना प्रभारी विनय सिंह से मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस को शनिवार रात करीब 8.30 बजे सूचना मिली कि कमल विहार इलाके में एक महिला की हत्या हुई है। प्रारंभिक जांच में पता चला कि आरोपी पति गजेंद्र यादव ने अपनी पत्नी हेमलता यादव के सिर पर सीमेंट भरी बाल्टी मारकर उसकी हत्या कर दी है।
पुलिस ने इस मामले में आसपास के लोगों से पूछताछ की तो पता चला कि दोनों पति-पत्नी के बीच वारदात के पहले जमकर विवाद हुआ था। पति गाली-गलौज भी कर रहा था। पुलिस को महिला की लाश के पास ही सीमेंट से भरी बाल्टी भी मिली है। जिससे मारकर उसकी हत्या हुई है। साथ ही लाश के आसपास खून भी बिखरा हुआ था। इस मामले में फोरेंसिक की टीम ने मौके पर जाकर सबूत जुटाए हंै। आरोपी पति गजेंद्र यादव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।