महासमुन्द
खल्लारी विधायक ने संभाली दिल्ली में बुराड़ी विस चुनाव प्रचार की जिम्मेदारी
22-Jan-2025 2:33 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बागबाहरा, 22 जनवरी। दिल्ली में हो रहे विधानसभा चुनाव की जिम्मेदारी संभालने छत्तीसगढ़ के पूर्व संसदीय सचिव व वर्तमान विधायक द्वारिकाधीश यादव दिल्ली के बुराड़ी विधानसभा क्षेत्र पहुंचे। जहां उन्होंने कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी मंगेश त्यागी के पक्ष में प्रचार करते हुए जनता से समर्थन मांगा ।
ज्ञात हो कि विधायक श्री यादव को ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के द्वारा दिल्ली में हो रहे विधानसभा चुनाव के मद्देनजर बुराड़ी विधानसभा क्षेत्र के चुनाव संचालक के रूप में नियुक्त किया गया है । जिसके चलते हुए बुराड़ी पहुंच कर कांग्रेस के प्रत्याशी मंगेश त्यागी के पक्ष में जोर-शोर से चुनाव प्रचार करते हुए रोड शो किया ।साथ ही जनता को कांग्रेस पार्टी के द्वारा किए गए घोषणाओं की जानकारी भी दी।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे