महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 21 जनवरी। गुड शेफ र्ड उड़ान सोसायटी द्वारा कल किशोर बालक बालिकाओं हेतु एक काउंसलिंग कार्यक्रम का आयोजन हेड मिस्ट्रेस गुड शेफ र्ड स्कूल, मिताली गुरुंग के मार्गदर्शन में किया गया। काउंसलिंग कार्यक्रम में किशोर बच्चों को उम्र के इस दौर में आने वाले परेशानियों, चुनौतियों का वे किस प्रकार सामना कर सकते हैं एवं किस तरह उन समस्याओं पर मार्गदर्शन दिया गया। उन्होंने बताया कि किशोर बच्चों को अपनी रुचि एवं योग्यता के अनुसार विषय का चुनाव करना चाहिए जिससे वे अच्छे अंक प्राप्त कर सकते हैं और उच्च शिक्षा में उत्तम भविष्य बना सकते हैं। मोबाइल के सदुपयोग एवं साइड इफेक्ट्स की बेहतरीन जानकारी भी किशोर वय बच्चों को दी गई। इस कार्यशाला में बच्चों को प्रेरक विडियोज भी दिखाए गए, जो बच्चों को अपनी रूचियों को समझने में सहायक रहे। बच्चों के मनोरंजन हेतु डाड्ज बाल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया एवं जीतने वाले बच्चों को क्राउन, ईनाम आदि से प्रोत्साहित किया गया।