महासमुन्द

सेप्टिक टैंक की सफाई करने वाले कर्मियों को पीपीई किट
19-Jan-2025 7:14 PM
सेप्टिक टैंक की सफाई करने वाले कर्मियों को पीपीई किट

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

पिथौरा, 19 जनवरी। नगरीय प्रशासन मंत्री एवं उपमुख्यमंत्री अरुण साव के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन के अनुसार नगर पंचायत पिथौरा में स्वच्छ भारत मिशन और नमस्ते योजना के अंतर्गत सीवर एवं सेप्टिक टैंक की सफाई करने वाले कर्मचारियों को पीपीई किट का वितरण किया गया।

जिससे सभी सीवर एवं सेप्टिक सफाई कर्मचारी अपनी आत्मसुरक्षा के लिए जागरूक हो, और शासन द्वारा दिये गये  पीपीई किट का उपयोग अपनी सुरक्षा के लिए करें।

स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत सीवर और सेप्टिक सफाई हेतु टोल फ्री नंबर  14420 और नगर पंचायत में संपर्क किया जा सकता है।


अन्य पोस्ट