महासमुन्द

लाखों की साइबर ठगी, 2 बंदी
17-Jan-2025 9:14 PM
लाखों की साइबर ठगी, 2 बंदी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

पिथौरा, 17 जनवरी। लाखों की साइबर ठगी के 2 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार 15 जनवरी को प्रार्थी आदित्य दुबे की सूचना पर  थाना पिथौरा द्वारा द्वारा जांच की गई। जांच में पाया गया कि  अज्ञात मोबाईल नम्बर के धारक द्वारा  25 दिसंबर 24 से  12 जनवरी 25 के मध्य मैसेज एवं कॉल के माध्यम से प्रार्थी की भतीजी  की सहेली  एवं उसका भाई  होना बताकर एडमिशन, एक्सिडेंट एवं ईलाज के लिए पैसे की जरूरत होना बताकर  प्रार्थी के साथ कुल 7,27,000 रूपये की धोखाधड़ी किया गया है।

पुलिस के अनुसार विवेचना के दौरान पुलिस टीम के द्वारा तकनीकी सहायता से उक्त मोबाईल धारकों की  पतासाजी कर पूछताछ की  गई, जिससे नाम पता पूछने पर अपना नाम सदानंद साहू उर्फ गणेश तथा सहयोगी  संतोषी नेताम दोनों निवासी पीपहडीही सारंगढ़ बिलाईगढ़  होना बताया।

टीम के द्वारा पूछताछ करने पर बताया कि प्रार्थी आदित्य कुमार दुबे को उसकी भतीजी जो कि  आरोपीया एवं उसकी एक अन्य सहेली  रूम मेट के साथ रहती है, ने देखा कि प्रार्थी जब भी अपनी भतीजी से  मिलने आता था तो अपनी भतीजी  को खर्च के लिये बहुत पैसा देता था , जिसकी जानकारी आरोपी सदानंद साहू एवं आरोपीया संतोषी नेताम को थी।

आरोपी एवं आरोपीया एक ही गांव के है दोनों एक राय होकर पैसों के लालच में आकर गीतांजली साहू का नाम लेकर  एक्सीडेंट के इलाज के लिए, बीमारी के इलाज के लिए एडमिशन के लिए पैसे की जरूरत होना बताकर ,विभिन्न फोन पे नम्बरों, बैंक खातों के माध्यम से धोखाधड़ी कर पैसा जमा कराये है।

प्रकरण के आरोपी सदानंद साहू के कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक नग एम.आई. मोबाईल एवं एक  मोबाईल एवं 8  अलग अलग बैंकों के डेबीट ,क्रेडिट कार्ड जब्त किया गया है। आरोपीयों के विरुद्ध थाना पिथौरा में  अपराध धारा के तहत् कार्यवाही कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।


अन्य पोस्ट