महासमुन्द
एक नाबालिग सहित 3 जुआरी गिरफ्तार
16-Jan-2025 2:49 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,16 जनवरी। दैहानीभांठा बागबाहरा स्थित एक फार्म हाउस के कमरे में जुआ खेलते एक नाबालिग सहित 3 जुआरी महासमुंद पुलिस के गिरफ्त में हैं। आरोपियों के पास से नगदी रकम 7000 रुपए एवं 07 नग मोटर सायकल कीमती 4 लाख 20 हजार रुपए बरामद किए गये हैं।
पुलिस के अनुसार मुखबिर की सूचना पर सुभाष ठाकुर के दैहानीभांठा बागबाहरा स्थित फार्म हाउस के कमरे में काट पत्ती नामक जुआ खेला जा रहा था।
आरोपी गगन उर्फ गिन्नी सलूजा बागबाहरा, टूकेश पटेल बागबाहरा तथा एक नाबालिग के संयुक्त कब्जे से पास से 5000 रुपए, फड़ से 2000 रुपए कुल जुमला नगदी रकम 7000, 52 ताश की पत्ती, 7 बाइक को जब्त किया गया।
आरोपियों के विरूद्ध थाना बागबाहरा में अपराध धारा 5 जुआ प्रतिषेध अधिनियम एक्ट तहत् कार्रवाई की गई।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे