महासमुन्द

व्याख्याता हरमन बघेल को राइजिंग एक्सीलेंस अवार्ड
16-Jan-2025 2:45 PM
व्याख्याता हरमन बघेल को राइजिंग एक्सीलेंस अवार्ड

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद,16जनवरी। स्वामी विवेकानंद जयंती राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर नवयुग विकास फाऊंडेशन रायपुर के तत्वावधान में राइजिंग उत्कृष्ट शिक्षक, समाज सेवा, संगीत, साहित्य, कला, संस्कृति, व्यक्तित्व विकास,पर्यावरण संरक्षण,स्वच्छता आदि क्षेत्रों में विशेष कार्य करने वाले हस्तियों को पुरस्कार व सम्मान प्रदान किया गया।

जानकारी अनुसार नव विकास फाऊंडेशन रायपुर के स्थापना का मुख्य उद्देश्य शिक्षा, संगीत, समाज सेवा, कला, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण आदि क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले व्यक्तित्व को पहचान कर उन्हें मंच देने के प्रयास के साथ ही साथ उनके कार्यों को बढ़ावा देना तथा फाउंडेशन द्वारा सम्मानित करना है।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि संजय श्रीवास्तव ने कहा कि फाउंडेशन द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों का चयन विभिन्न राज्यों के विभिन्न जिलों से करना और प्रोत्साहन स्वरूप सम्मान प्रदान करना काबिले तारीफ  है। आज का दिन हमें युग पुरुष स्वामी विवेकानंद के उक्ति को स्मरण कराता है। उठो जागो तब तक मत रुको जब तक आपका लक्ष्य प्राप्त न हो जाये को चरितार्थ करता है। उत्कृष्ट जनों को सम्मान प्रदान किया जा रहा है, यह गौरव की बात है। मेहनत और लगन इंसान को महान बनाता है।

उक्त फ ाउंडेशन द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए राइजिंग टीचिंग एक्सीलेंस अवार्ड व्याख्याता हरमन बघेल को दिया गया। श्री बघेल शिक्षा के साथ-साथ साहित्य के क्षेत्र में भी अनेक सम्मानों से सम्मानित हो चुके हैं। श्री बघेल के सम्मानित होने पर प्राचार्य एस केरकेट्टा, डी.के राहंगडाले, सविता अग्रवाल, प्रतुल राजनंद, महेश अग्रवाल, राधेश्याम ध्रुव, प्यारेलाल बेलगहे, कामता प्रसाद वर्मा, वरिष्ठ पत्रकार उत्तरा विदानी, ईष्ट मित्रों व परिवारजनों ने शुभकामनाएं दी हैं।


अन्य पोस्ट