महासमुन्द
भाजपा जिलाध्यक्ष येतराम के नगर आगमन पर स्वागत
15-Jan-2025 7:17 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बागबाहरा, 15 जनवरी। भारतीय जनता पार्टी जिला महासमुन्द के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष येतराम साहू के जिलाध्यक्ष बनने के पश्चात प्रथम नगर आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया।
सर्वप्रथम झलप चौक पर आतिशबाजी हुई। पैदल नगर भ्रमण करते हुए भाजपा एवं आम मतदाताओं का अभिवादन करके शुभकामनाएं स्वीकार किया।
जगह-जगह पुष्प वर्षा कर जिलाध्यक्ष का स्वागत किया गया।
जैन मंदिर में आयोजित सभा को संबोधित कर भव्य स्वागत के लिए कार्यकर्ताओं का आभार जताया एवं आगामी नगरीय निकाय चुनाव तथा त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में सभी कार्यकर्ताओं को अधिक से अधिक संख्या में भाजपा प्रत्याशी जीत के आये, ऐसा आग्रह किया।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे