महासमुन्द
4 से 5 सौ ग्राम सूखत से प्रबंधक चिंतित
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 8 जनवरी। समर्थन मूल्य पर धान खरीदी 14 नवम्बर से 31 जनवरी 2025 तक निर्धारित है। इसी तरह जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक शाखा कोमाखान एवं मुनगासेर अंतर्गत 14 खरीदी केन्द्रों में खरीदी के लिये 15 दिन शेष हैं।
समिति प्रबंधकों से जानकारी लेने पर उन्होंने बताया कि खरीदी तो चल रही है, लेकिन उठाव परिवहन नहीं होने से फ ड़ में जाम की स्थिति निर्मित हो गई है। खरीदी शुरू हुए डेढ माह से अधिक हो गया है। कट्टे में 4 सौ से 6 सौ ग्राम सूखत आने से चिंता और फ ड़ चबुतरा में जगह की कमी के चलते नये फ ड़ बनाकर खरीदी करनी पड़ रही है।
जानकारी अनुसार परसुली केन्द्र में अब तक 45 हजार क्विंटल धान की खरीदी हुई है। जहां सिर्फ उठाव 6 हजार क्विंटल ही उठाव हुआ है। इसी तरह केन्द्र कछारडिही में अब तक 55 हजार क्विंटल खरीदी हुई है। यहां भी सिर्फ 8 हजार क्विंटल का हो पाया है। यहां भी परिवहन नाम मात्र का हुआ है। यहां भी खरीदी के लिये नया फड़ बनाना पड़ रहा है।
कोमाखान केन्द्र में अब तक 44.166 क्विंटल धान की खरीदी हुई है। जबकि परिवहन 23740 क्विंटल हुआ है। उपकेन्द्र घोटियापानी में अब तक खरीदी 46 हजार क्विंटल एवं उठाव मात्र 12 हजार क्विंटल, बाघामुड़ा में भी 55 हजार क्विंटल में से उठाव 30 हजार कट्टा, मुनगासेर में 71 हजार क्विंटल खरीदी उठाव मात्र 11 हजार क्विंटल, देवरी केन्द्र में 36 हजार क्विंटल उठाव मात्र दो हजार क्विंटल बंसुलाडबरी केन्द्र में एक लाख 74 हजार कट्टा खरीदी उठाव मात्र 45 हजार कट्टा हुआ है।
इस केन्द्र में दो दिनों से नये बारदानों की कमी के कारण दूसरे केन्द्र से लाकर खरीदी की गई। यदि शाम रात तक नया बारदाना नहीं आने से बुधवार को खरीदी प्रभावित भी हो सकता है। खरीदी केन्द्र नर्रा में अब तक 61 हजार क्विंटल खरीदी में सिर्फ उठाव 20 हजार क्विंटल फड़ में 41 हजार क्विंटल जाम है।