महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 7 जनवरी। बीते शुक्रवार को नगर पालिका अध्यक्ष राशि त्रिभुवन महिलांग ने शहर के मुख्य मार्ग में स्थित नकुल ढीढी उद्यान और गुरु गोविंद सिंह उद्यान में पालिका द्वारा लाखों रुपए की लागत से निर्मित मॉड्यूलर शौचालय का लोकार्पण किया।
गुरु गोविंद सिंह उद्यान में लोकार्पण कार्यक्रम की मुख्य अतिथि राशि त्रिभुवन महिलांग रहीं। अध्यक्षता दिलीप सिंह गुरुदत्ता मे की। विशिष्ट अतिथि के रूप में अशोक पींचा, सुषमा पाणिकर, संजय डफले, लता धनंजय चंद्राकर, राकेश पटवा समेत अन्य मौजूद थे।
इसी तरह नकुल ढीढी उद्यान में लोकार्पण कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी सौरिन चंद्रसेन, सरना शर्मा, अशोक शर्मा, ममता जायसवाल, अशोक शर्मा, निरंजन शर्मा, दौलत चंद्राकर थे।
अतिथियों और नागरिकों की उपस्थिति में माड्यूलर शौचालय का लोकार्पण करते हुए श्रीमती महिलांग ने कहा कि महासमुंद पालिका को स्वच्छता के क्षेत्र में प्रथम पुरस्कार मिला है। इस क्रम को बनाए रखने के लिए और शहर के नागरिकों की मॉडल शौचालय की सुविधा देने के उद्देश्य से माड्यूलर शौचालय का निर्माण किया गया है। शहर के गुरु गोविंद सिंह उद्यान और नकुल ढीढी उद्यान में लंबे समय से शौचालय निर्माण की मांग की जा रही थी जो पूरी हो गई है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में नागरिक भी मौजूद रहें।