महासमुन्द

सेवानिवृत्ति लिपिकों का सम्मान व नववर्ष मिलन कार्यक्रम
07-Jan-2025 2:17 PM
सेवानिवृत्ति लिपिकों का सम्मान व नववर्ष मिलन कार्यक्रम

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद, 7 जनवरी। छत्तीसगढ़ लिपिक वर्गीय शासकीय कर्मचारी संघ जिला शाखा महासमुंद के तत्वावधान में सेवानिवृत्ति लिपिकों के सम्मान एवं नववर्ष मिलन कार्यक्रम डाइट बीटीआई रोड महासमुंद में आयोजित किया गया।

मुख्य अतिथि संघ के प्रातांध्यक्ष संजय सिंह, विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ उप प्रांताध्यक्ष मनोज पाण्डेय, भोलाराम कीर उप प्रांताध्यक्ष, राजेश सोनी प्रांतीय कोषाध्यक्ष, प्रांतीय प्रवक्ता देवाशीष दास, प्रांतीय महामंत्री सीके तिवारी, प्रांतीय सचिव दुष्यंत यादव, पूर्व महामंत्री बीआर साहू, विशेष अतिथि बीके प्रधान, शिवकुमार साहू जिला संरक्षक आमंत्रित थे।

 इस दौरान सेवानिवृत लिपिकों के के चन्द्राकर, बसंत पटेल, भगतराम यादव, प्रेमानंद दास, लखनलाल यादव, देवनाथ साहू, नमित कुमर साहू, डीपी वर्मा, उमेन्द्र सिंह साहू, सुनिता दीवान, विजय रजन, महेन्द्र साहू को सम्मानित किया गया। उक्त कार्यक्रम में जिला शाखा महासमुंद के वार्षिक कलेण्डर का विमोचन प्रांताध्यक्ष के द्वारा किया गया।


अन्य पोस्ट