महासमुन्द

शोध पत्र लेखन के लिए विषय का चयन महत्वपूर्ण -डॉ. मालती तिवारी
06-Jan-2025 2:28 PM
 शोध पत्र लेखन के लिए विषय का चयन महत्वपूर्ण -डॉ. मालती तिवारी

वल्लभाचार्य कॉलेज में शोध पत्र लेखन-प्रकाशन प्रशिक्षण

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद, 6 जनवरी। शासकीय महाप्रभु वल्लभाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय में प्राचार्य प्रो.करुणा दुबे के निर्देशन में 4 जनवरी 2025 को शोध पत्र लेखन एवं प्रकाशन प्रशिक्षण महाविद्यालय के प्राध्यापक, अतिथि व्याख्याता, जनभागीदारी शिक्षकों के लिए आयोजित किया गया।

प्रशिक्षण का मूल उद्देश्य महाविद्यालयीन प्राध्यापकों को शोधकार्य के लिए जागरूक एवं प्रेरित करना है। उक्त प्रशिक्षण डॉ. मालती तिवारी विभागाध्यक्ष शोध निर्देशक राजनीति विज्ञान एवं संयोजक शोध संवर्धन सेमिनार, वेबीनार, डॉ. रीता पांडेय विभागाध्यक्ष इतिहास एवं सह संयोजक शोध संवर्धन सेमिनार, वेबिनार, डॉ. ईपी चेलक, विभागाध्यक्ष वनस्पति विज्ञान एवं सदस्य शोध संवर्धन सेमिनार-वेबिनार के द्वारा पीपी के माध्यम से शोध पेपर के लिए विषय का चयन, प्रकाशन यूजी केयर लिस्ट में करवाने प्रोत्साहित किया गया।

प्राचार्य प्रो.करुणा दुबे ने अपने उद्बोधन में कहा कि अपने कार्य के साथ-साथ शोध पत्र लेखन से ज्ञान में वृद्धि एवं विचार चिन्तन का विकास होता है। इसे अनिवार्य रूप से अमल में लाएं। डॉ. मालती तिवारी ने बताया कि शोध पत्र लेखन हेतु विषय का चयन महत्वपूर्ण होता है। किन-किन बिन्दुओं को ध्यान में रखना आवश्यक होता है, उसे बताते हुए शोध की मौलिकता उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए प्रकाशित शोध प्रस्तुत करना चाहिए। साथ ही उन्होंने पीपीटी के माध्यम से शोध पत्र प्रकाशित करने हेतु आवश्यक राशि एवं प्रकाशकों के नाम को बताया।  डॉ. नीलम अग्रवाल ने शोध प्रविधि के महत्व शोध सारांश, निष्कर्ष, प्रथम द्वितीय स्रोत, लेखन शैली, आंकड़ों से सम्बंधित बातें बताई। डॉ. ईपी चेलक ने शोधकार्य हेतु प्रोजेक्ट वर्क के लिए यूजीसी से प्राप्त राशि के बारे में जानकारी दी।

डॉ. रीता पांडेय ने शीर्षक, सारांश, निष्कर्ष एवं संदर्भ सूची के बारे में विस्तृत जानकारी दी। डा.जगदीश सत्यम सहायक प्राध्यापक भौतिकी ने शोध लेखन प्रकाशन के बाद इंपैक्ट फैक्टर की विस्तृत जानकारी दी। शोध लेखन एवं प्रशिक्षण में डा. दुर्गावती भारतीय विभागाध्यक्ष हिंदी, अजय कुमार राजा विभागाध्यक्ष वाणिज्य, प्रदीप कन्हेर विभागाध्यक्ष रसायनशास्त्र, प्रियंका सोनवानी विभागाध्यक्ष प्राणिशास्त्र, अजय कुमार देवांगन विभागाध्यक्ष कंप्यूटर विभाग, सहायक प्राध्यापक सरस्वती सेठ, मनबोध चौहान, मनीषा बेहरा,प्रियंका चक्रधारी, केशर चंद बनपाल, अतिथि व्याख्याता जीवन चंद्राकर, नम्रता तंबोली, मृणाल चंद्राकर, शिवानी तावेरकर, विजय कुमार मिर्चें, गरिमा दीवान, राजलक्ष्मी साहू, गौरव कुमार सोनी, दिवाकर वर्मा, अजय बेरा, जागृति चंद्राकर, रेणुका साहू, स्ववित्तीय व्याख्याता योग रुखमणी साहू एवं जनभागीदारी व्याख्याता रितेश्वरी सेन, चितेश्वरी साहू, कल्याणी साहू उपस्थित रहे। डॉ. सीमारानी प्रधान सहायक प्राध्यापक हिंदी ने शोध लेख एवं शोध पत्रिका के बारे में बताते हुए सभी का आभार व्यक्त किया। संचालन राजेश्वरी सोनी सहायक प्राध्यापक वाणिज्य ने किया।


अन्य पोस्ट