महासमुन्द
कोटवार को डंडे से पीटा, मामला दर्ज
05-Jan-2025 3:32 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद, 5 जनवरी। सरायपाली थाना क्षेत्र के ग्राम कोलियारीडीह के कोटवार के साथ डंडे से मारपीट करने के आरोप में एक युवक के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज करायी गई है।
कोलियारीडीह के कोटवार सारथी दास ने पुलिस को बताया कि 27 दिसम्बर को रात लगभग 9 बजे निर्मल यादव और खेल कुमार के झगड़ा की सूचना देने खेल कुमार की बेटी रोशनी मानिकपुरी कोटवार को बुलाने गई थी। तब कोटवार उसके मोहल्ले में पहुंचकर देखा तो दोनों का लड़ाई झगड़ा शांत हो गया था। निर्मल यादव अपने घर से कोटवार के पास आकर अश्लील गाली गलौज किया और डंडे से मारपीट किया। जिससे उसे चोटें आई है। पुलिस ने मामले की शिकायत के बाद आरोपी निर्मल यादव के खिलाफ अपराध कायम किया है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे