महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 5 जनवरी। अखिल विश्व गायत्री परिवार द्वारा 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ एवं गायत्री माता की प्रतिमा का प्राण प्रतिष्ठा समारोह मुढ़ेना में हुआ। शांतिकुंज हरिद्वार से आए प्रज्ञा पुत्रों की टोली द्वारा देव पूजन के पश्चात 1001 महिलाओं द्वारा पूरे गांव में भ्रमण करते हुए महानदी से जला गया। कलश यात्रा में खैरझिटी की राउत नाचा पार्टी एवं सरायपाली से कीर्तन मंडली की प्रस्तुति आकर्षण रहा। 5 जनवरी को गायत्री में चिन्मय पंडा प्रतिकूलपति देव संस्कृति विवि हरिद्वार द्वारा प्रात: 10 बजे यज्ञ शुरु हुआ है। बजे होगा। कार्यक्रम में प्रति दिवस 24 कुंडी यज्ञ के माध्यम से विभिन्न संध्याकालीन सत्र में यज्ञ एवं संस्कार,दोपहर से प्रज्ञा पुराण कथा प्रारंभ होगी।
6 जनवरी को प्रात: यज्ञ एवं संस्कार, दोपहर प्रज्ञा पुराण कथा के साथ दीप यज्ञ होगा। साथ ही विभिन्न संस्कार एवं पूर्णाहुति के साथ कार्यक्रम की समाप्ति होगी। कार्यक्रम में कृषि विभाग, गुरुदेव के रचित साहित्य एवं विभिन्न स्टाल एवं प्रदर्शनी लगाई गई है। कल युवाओं के प्रेरणा स्त्रोत डॉ.चिन्मय पंडा का विशेष उद्बोधन होगा। अत: कार्यकर्ताओं, परिजनों एवं समाज के लोगों को अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने अपील की गई है। यह जानकारी भारत साहू एवं आशीष ने विज्ञप्ति में दी है।