महासमुन्द

विवेकानंद जयंती पर युवा दिवस कार्यक्रम में 2 विद्यालय-4 महाविद्यालय इकाई सम्मिलित होंगे
05-Jan-2025 2:55 PM
विवेकानंद जयंती पर युवा दिवस कार्यक्रम में 2 विद्यालय-4 महाविद्यालय इकाई सम्मिलित होंगे

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद,5जनवरी। कल 04 जनवरी 2025 को जिला संगठक कार्यालय में लक्ष्य दूत समिति एवं महासमुंद की रासेयो इकाई के संयुक्त तत्वाधान में बैठक आयोजित किया गया जिसका मुख्य विषय 12 जनवरी स्वामी विवेकानंद जयंती पर युवा दिवस के आयोजन के संदर्भ में कार्यक्रम आयोजित करना सुनिश्चित किया गया। उक्त कार्यक्रम में महासमुंद ब्लॉक के 02 विद्यालय एवं 04 महाविद्यालय इकाई सम्मिलित होंगे। प्रत्येक इकाई से 20-20 स्वयंसेवक कार्यक्रम अधिकारी के साथ सम्मिलित होंगे। युवा दिवस पर प्रत्येक इकाई के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दिया जाएगा। साथ ही स्वामी विवेकानंद जी के विचारों का स्लोगन लेखन प्रतियोगिता एवं रासेयो देशी खेल का आयोजन किया जायेगा।

डॉ.मालती तिवारी ने बैठक में युवा दिवस मनाने के सम्बन्ध में सभी को रूप रेखा के बारे में अवगत कराया और एक सफल आयोजन होने की शुभकामनाएं दी। बैठक में लक्ष्यदूत समिति से जितेंद्र चंद्राकर, तारिणी चंद्राकर, ईश्वर चंद्राकर, कार्यक्रम अधिकारी अजय कुमार राजा, राजेश्वरी सोनी शासकीय महाप्रभु वल्लभाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय महासमुंद, डा.सरस्वती वर्मा शासकीय माता कर्मा कन्या महाविद्यालय महासमुंद, गायत्री चंद्राकर शांत्रीबाई कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय महासमुंद, सितोष झुलपे आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी माध्यम आदर्श विद्यालय महासमुंद, मधुमति चंद्राकर आशिबाई गोलछा विद्यालय महासमुंद, प्रकाशमणि साहू वरिष्ठ स्वयंसेवक, मेघराज साहू वरिष्ठ स्वयंसेवक, रोहित ढीमर वरिष्ठ स्वयंसेवक सम्मिलित हुए।


अन्य पोस्ट