महासमुन्द
महासमुंद, बागबाहरा, सरायपाली नपा की कमान 6 से प्रशासक के हाथों
04-Jan-2025 3:28 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद,4 जनवरी। जिला मुख्यालय महासमुंद, बागबाहरा और सरायपाली नगर पालिका की कमान 6 जनवरी सोमवार से प्रशासक के हाथों में होगी। राज्य शासन ने जिले की 3 पालिकाओं समेत 47 पालिकाओं में वहां के एसडीओ सिविल को प्रशासक नियुक्त कर दिया है।
जिले की उक्त तीनों पालिकाओं का कार्यकाल 5 जनवरी को समाप्त हो रहा है। इसलिए प्रशासकों की नियुक्ति 6 जनवरी से करने का आदेश है। तद्नुसार 6 जनवरी को वहां के एसडीओ सिविल नगर पालिका में प्रशासक का पदभार ग्रहण करेंगे। इसके साथ ही तीनों पालिकाओं में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष तथा पार्षदों का कार्यकाल समाप्त हो जाएगा।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे