महासमुन्द

रॉयल किड्स स्कूल के बच्चों को ऑल इंडिया कराटे व मिक्स बॉक्सिंग में 4 गोल्ड, 4 सिल्वर, 2 ब्रॉन्ज मेडल
04-Jan-2025 3:00 PM
रॉयल किड्स स्कूल के बच्चों को ऑल इंडिया कराटे व मिक्स बॉक्सिंग में  4 गोल्ड, 4 सिल्वर, 2 ब्रॉन्ज मेडल

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 4 जनवरी।
रॉयल किड्स स्कूल नयापारा पिथौरा के बच्चों ने एक बार फिर ऑल इंडिया कराते एवं मिक्स बॉक्सिंग में जिले का नाम रोशन किया है। यहां के बच्चों ने देवेन््द्र नगर रायपुर में आयोजित मिक्स बॉक्सिंग चेम्पियनशिप में 4 गोल्ड, 4 सिल्वर, 2 ब्रांज मैडल हासिल किया है। इस 30 वेंं फेडरेशन कप ऑफ़ इंडिया कराते मिक्स बॉक्सिंग चैंपियनशिप का उद्घाटन 28 दिसंबर को तथा समापन समारोह 29 दिसंबर को आहुत हुआ। 

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में दक्षिण भारतीय एवं हिंदी सिनेमा जगत के सुपरस्टार डा. सुमन तलवार, छालीवुड स्टार एवं छत्तीसगढ़ राइसमिल एसोसिएशन के अध्यक्ष योगेश अग्रवाल, बसना विधायक सम्पत अग्रवाल, आकाश विंग राज्य कराते संघ यूएस के अध्यक्ष गुरुजी सनत राठौर, अर्जुन अवार्ड विजेता ब्रजभूषण मोहंती, अध्यक्ष मिक्स बॉक्सिंग फेडरेशन ऑफ  इंडिया, सचिव सचिन व्ही.सिंगोट, डायरेक्टर सन्तोष गुप्ता राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्राइवेट कॉलेज एसोसिएशन ऑफ इंडिया, बालाजी विद्या मंदिर के संचालक स्वामी, समाज सेवी रॉयल किड्स स्कूल की संचालिका सुरेखा अवस्थी, श्रम जीवी पत्रकार संघ के प्रदेश अध्यक्ष अरविंद अवस्थी की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ। 

उक्त चेम्पियनशिप में महाराष्ट्र, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, मध्यप्रदेश, दिल्ली, पंजाब, बिहार, ओडि़शा, झारखंड, असम, राजस्थान, उत्तरप्रदेश एवं मेजबान छत्तीसगढ़ राज्यों से लगभग 400 महिला, पुरूष खिलाड़ी, कोच, ऑफिसियल हिस्सा लेंगे जिसमें विभिन्न आयु एवं वजन समूहों में चेम्पियनशिप सम्पन्न हुआ जिसमें क्रमश: युवराज साहू गोल्ड, शौर्य पटेल गोल्ड, दुर्गावती ठाकुर गोल्ड, सक्षम सिन्हा गोल्ड, साहिल नायक सिल्वर, आभास प्रधान सिल्वर मैडल,मुदिता सिल्वर, आदित्य ब्रोज, मन्नत गुप्ता ने ब्रोज मैडल प्राप्त किया। प्रमुख आयोजक वरुण पाण्डेय, सेंसई रुखमणी रानू पाण्डेय, वीरेंद्र डैडसेना ने बच्चों की मेहनत को सराहा और उत्साह पूर्वक प्रशंसा की एवं आशीर्वाद दिया। कोच श्रीजेता बाजपेयी को उनके बच्चों के बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनायें दीं। 
 


अन्य पोस्ट