महासमुन्द

नपाध्यक्ष ने नालियों से निकाला कचरा, सडक़ों पर झाड़ू भी लगाई
02-Jan-2025 2:35 PM
नपाध्यक्ष  ने नालियों से निकाला कचरा, सडक़ों पर झाड़ू भी लगाई

महासमुंद,2जनवरी। नए वर्ष के पहले दिन नगर पालिका अध्यक्ष राशि महिलांग सफाईकर्मियों के साथ सडक़ों पर झाड़ू लगाते, नालियों की सफाई करती दिखीं।  वे सुबह पालिका के सफाईकर्मियों के साथ शहर की सफाई व्यवस्था का जायजा लेने के लिए निकली थीं। इस दौरान शहरवासियों में स्वच्छता का संदेश देने और शहर को स्वच्छ शहर बनाने में नागरिकों से सहयोग की अपील की।

इस दौरान पालिका के स्वच्छता निरीक्षक दिलीप चंद्राकर, जीतू सोनी, गोपाल और विकास मौजूद थे।


अन्य पोस्ट