महासमुन्द

समीक्षा बैठक 3 को
02-Jan-2025 2:08 PM
समीक्षा बैठक 3 को

महासमुंद,2जनवरी। उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन हेतु समीक्षा बैठक का आयोजन 03 जनवरी 2025 को पूर्वान्ह प्रात: 11 बजे बीआरसी भवन महासमुंद में किया जाएगा। कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए सभी संबंधित अधिकारियों एवं सदस्यों को कहा है। बैठक में प्रमुख एजेंडा के रूप में शत.प्रतिशत साक्षर ग्राम का सत्यापन जिसमें वार्ड स्तर पर 100, ग्राम स्तर पर 2 एवं विकासखंड स्तर पर 2, सत्यापन पर चर्चा, 10वीं एवं 12वीं अध्ययनरत स्वयंसेवी शिक्षकों का विवरण गूगल शीट में सर्वेयर के माध्यम से संधारित कराने, प्रत्येक परिवार का सर्वेक्षण कर गूगल शीट में प्रविष्टि सुनिश्चित करने, ग्राम पंचायत प्रभारी एवं वार्ड प्रभारी की पहचान कर उल्लास में प्रविष्टि के सम्बन्ध में चर्चा की जाएगी।


अन्य पोस्ट