महासमुन्द

पिरदा कॉलेज में गणित दिवस, प्रश्नोत्तरी-पोस्टर स्पर्धा
01-Jan-2025 4:02 PM
पिरदा कॉलेज में गणित दिवस, प्रश्नोत्तरी-पोस्टर स्पर्धा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,1 जनवरी।
श्रीनिवास रामानुजन की स्मृति में शासकीय नवीन महाविद्यालय पिरदा में प्राचार्य डॉ. अमृत लाल पटेल के निर्देशन में गणित विभाग द्वारा गत दिनों राष्ट्रीय गणित दिवस के अवसर पर विभिन्न प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रथम दिवस पर प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता जिसमें प्रथम स्थान पर कुलदीप देवांगन तथा द्वितीय स्थान पर किरण पटेल रहे। निबंध प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर सुकमोति पटेल एवं द्वितीय स्थान पर अंजली पटेल रहे। 

द्वितीय दिवस रंगोली प्रतियोगिता में बीएससी द्वितीय वर्ष के छात्राओं को प्रथम स्थान दिया गया एवं द्वितीय स्थान पर बी एस सी प्रथम वर्ष के छात्राएं रहे। पोस्टर प्रतियोगिता में प्रथम अतुल राजहंस एवं सरिता गिरी द्वितीय स्थान पर रहे ।

द्वितीय दिवस मुख्य अतिथि के रूप में शेखर कानूनगो सहायक प्राध्यापक गणित, चंद्रपाल डडसेना शासकीय महाविद्यालय पिथौरा आमंत्रित थे। उन्होंने प्राचीन भारतीय गणित के अनुप्रयोग विषय पर व्याख्यान प्रस्तुत किया। गणित के क्षेत्र में संभावनाओं पर छात्रों के साथ चर्चा की। गणित विभाग के विभाग अध्यक्ष कश्यप प्रधान द्वारा गणित दिवस की रूपरेखा का विस्तार पूर्वक चर्चा करते हुए रामानुजन के विचारों एवं गणित दिवस के महत्व को बतलाया गया।

बृजलाल पटेल ने गणित का विभिन्न विषयों के साथ अंतर संबंधों की चर्चा करते हुए दैनिक जीवन में गणित के विभिन्न उपयोग की बात कही। प्रविन्द पटेल ने संख्याओं का किस प्रकार से मुहावरों में प्रयोग किया जाता है विषय पर चर्चा की। भौतिकी के सहायक प्राध्यापक अजय कुमार भोई ने आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम का समापन किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के सहायक प्राध्यापकों सहित गणित विभाग के भूतपूर्व छात्रा राधा पटेल एवं महाविद्यालय के छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट