महासमुन्द

साहित्य और कला की कोई जाति नहीं होती, वह अपने आप में एक परिवार-रामेश्वर शर्मा
01-Jan-2025 3:38 PM
साहित्य और कला की कोई जाति नहीं होती,  वह अपने आप में एक परिवार-रामेश्वर शर्मा

मेहतर राम साहू की स्मृति में 15वां सुरता सम्मान समारोह,  साहित्यकारों का सम्मान

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,1 जनवरी।
बागबाहरा के समीप माता चंडी मंदिर घुंचापाली में छत्तीसगढ़ के ख्यातिलब्ध साहित्यकार मेहतर राम साहू के स्मृति में बुधवार को 15 वां सुरता सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। सुरता सम्मान समारोह आयोजन का मुख्य उद्देश्य छत्तीसगढ़ी भाखा,साहित्य, कला.संस्कृति पर कार्य करने वाले रत्नों को सम्मानित कर मनोबल बढ़ाना है।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि रामेश्वर शर्मा अपने उद्बोधन में साहित्य संदेश बागबाहरा के उक्त आयोजन जो पिछले 15 वर्षों से निरन्तरता बनाये हुए हैं,की प्रशंसा की। उन्होंने कहा साहित्य और कला की कोई जाति नहीं होती। वह अपने आप में एक परिवार है। जो भाषा और कला.संस्कृति के लिए काम करता है उसकी जाति एक ही है। मेहतर राम साहू साहित्य और कला के प्रति जीवन पर्यंत काम किये, उनके योगदान को विस्मृत नहीं किया जा सकता। उनकी रचनाएं, उनकी कलम 1952 से 2010 तक अनवरत साहित्य साधना में लीन रही। कह सकते हैं वे भी साहित्य के संत हैं, ऐसे संतों के योगदान को जीवंत बनाये रखना समाज की जिम्मेदारी है। 

इस दौरान ऋतुराज साहू अध्यक्ष एम, छत्तीसगढ़ी छात्रसंघ ने से इस बात पर बल दिया कि हमारे पुरखा साहित्यकारों को इसी तरह, मान देना होगा। उनकी रचनाओं को पाठ्यक्रमों में स्थान मिले, उनके व्यक्तित्व.कृतित्व पर चर्चा हो। ताकि आने वाली पीढ़ी उनसे सीख ले सकें। अपने आसपास छत्तीसगढ़ के विद्यालयए भवनों का नामकरण ऐसे साहित्य.कला अथवा जनसेवा से जुड़े दिवंगत रत्नों के नाम पर होने चाहिए तभी वह सही मायने में उनके योगदान की सच्ची श्रद्धांजलि होगी। 

इस दौरान सुरता आयोजन में छत्तीसगढ़ के सुप्रसिद्ध साहित्यकार रामेश्वर शर्मा रायपुर, अशोक शर्मा महासमुंद, बंधु राजेश्वर खरे, जावेद नदीम रायपुर, प्रवीण प्रवाह पिथौरा, पूरन जायसवाल, मिनेश साहू गंडई, जितेंद्र सुकुमार साहिर राजिम, बंटी छत्तीसगढिय़ा व क्षेत्रीय कवियों ने अपनी रचनाओं का पाठ किया।

इस मौके पर डॉ. विकास अग्रवाल, अजय अटपटू, रामेश्वर शर्मा, ऋतुराज साहू, राजकुमार, मेहतर राम साहू सम्मान से सम्मानित हुए। इस वर्ष का मेहतर राम साहू सम्मान युवा गीतकार व छत्तीसगढ़ महतारी की चित्रकारी कर वाइरल होने वाले ईश्वर साहू बंधी रायपुर को संस्था ने प्रदान किया। इसी क्रम में हरिकृष्ण श्रीवास्तव सम्मान रायपुर के शायर जनाब जावेद नदीम को प्रदान किया गया। इस मौके पर डा. अरुण शुक्ला, रामशरण साहू, जसवंत भारती, हबीब खान समर, डिगेश्वर साहू, अनुराग द्विवेदी, राजा खान, धनराज साहू सहित अन्य लोग मौजूद थे।


अन्य पोस्ट