महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,1 जनवरी। छत्तीसगढ़ प्रदेश तीरंदाजी संघ द्वारा सब जूनियर राज्य स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता का आयोजन 22 दिसंबर को खेल एवं युवा कल्याण विभाग रायपुर में आयोजित किया गया। जिसमें महासमुंद जिले के खिलाडिय़ों की भागीदारी रही हैं। महासमुंद जिले के 07 खिलाडिय़ों ने राष्ट्रीय चैंपियनशिप में अपना स्थान बनाया। जिसमें ग्राम पंचायत बिहाझर से जया साहू, सत्यभामा, पदमा साहू, ग्राम पंचायत डोकर पाली से तोरण यादव, ग्राम मौलीमुड़ा ग्राम पंचायत कसहीबहरा से चांदनी साहू, बाल आश्रम बिहाझर से संजय सोनवानी एवं नगर पालिका परिषद बागबाहरा से नवलीन कौर शामिल हैं।
ये खिलाड़ी 41वीं एनटीपीसी सब जूनियर रिकर्व कंपाउंड, इंडियन राउंड, नेशनल बालक एवं बालिका आर्चरी चैंपियनशिप जयपुर राजस्थान में 3 जनवरी से 10 जनवरी 2025 तक छत्तीसगढ़ प्रदेश की टीम से शामिल होंगे। जिला अध्यक्ष डॉ.विकास अग्रवाल ने बताया कि जिले के खिलाड़ी राज्य अकादमी बिलासपुर, रायपुर के साथ जिले में खेलो इंडिया सेंटर एवं बाल आश्रम बिहाझर में तीरंदाजी खेल का नियमित अभ्यास कर रहे हैं। जिससे खिलाडिय़ों को बेहतर खेल प्रदर्शन करने का अवसर मिल रहा हैं।
महासमुंद जिले की 5 बेटियों और 2 बेटों का चयन राष्ट्रीय प्रतियोगिता में होने पर बागबाहरा महासमुंद में हर्ष की लहर है। महासमुंद जिले को तीरंदाजी खेल में मिल रही लगातार उपलब्धियां जो हमारे खिलाडिय़ों के कड़े परिश्रम, कोच की मेहनत और जिला खेल अधिकारी मनोज धृतलहरे के विशेष सहयोग का परिणाम है।
राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में चयनित होने एवं जया साहू, पदमा साहू, संजय सोनवानी के राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में पदक जीतने पर जिला कलेक्टर विनय कुमार लंगेह, खेल अधिकारी खेल एवं युवा कल्याण मनोज घृतलहरे, जिला तीरंदाजी संघ अध्यक्ष डा. विकास अग्रवाल, सचिव एवन कुमार साहू, कोषाध्यक्ष अरविंद छाबड़ा, डा. पुनेंद्र चंद्राकर, छात्रावास अधीक्षक बाल आश्रम बिहाझर, प्राचार्य एकलव्य आदर्श विद्यालय भोरिंग, महेंद्र टंडन, व्यायाम शिक्षक गौरव शर्मा, नीलम साहू व खेल प्रशिक्षक बाल आश्रम बिहाझर पिरित साहू, संजय पटेल, सोमनाथ साहू, ऋषि कपूर साहू, हिरेंद्र देवांगन, डा. सुनील कुमार भोई, रिंकल बग्गा, रंजीत कौर, भोज राम साहू, नरेशए खेलो इंडिया सेंटर भोरिंग महासमुंद के सभी खिलाड़ी, बॉल आश्रम बिहाझर के सभी खिलाड़ी व समस्त स्टॉफ, माता पिता इत्यादि ने बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।