महासमुन्द

ऑनलाइन पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति, 31 जनवरी तक ऑनलाइन आवेदन
27-Dec-2024 2:50 PM
ऑनलाइन पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति, 31 जनवरी तक ऑनलाइन आवेदन

महासमुंद, 27 दिसंबर। आयुक्त आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग द्वारा शिक्षा सत्र 2024-25 के लिए जिले में संचालित समस्त  शैक्षणिक शासकीय व अशासकीय महाविद्यालय, मेडिकल, कृषि, वेटनरी, पॉलीटेक्निक कॉलेज, आईटीआई, नर्सिंग, डीएड एवं बी एड में अध्ययन कर रहें अनुसूचित, अनुसूचित जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थी ऑनलाइन पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति हेतु पात्र होंगे। ऑनलाइन आवेदन  वेबसाइट पर कर सकते हैं। आदिवासी विकास के सहायक आयुक्त ने बताया कि ऑनलाइन पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति के लिए नवीन एवं नवीनीकरण ऑनलाइन  आवेदन की अंतिम तिथि 31 जनवरी 2025 तक निर्धारित है। ड्राफ्ट प्रपोजल लॉक करने के लिए 15 फरवरी 2025 तक एवं सैंक्शन ऑर्डर लॉक  करने के लिए 28 फरवरी 2025 तक का समय रहेगा। 

उन्होंने बताया कि निर्धारित तिथि तक कार्यवाही पूर्ण नहीं करने पर यदि संबंधित विद्यार्थी छात्रवृत्ति से वंचित रह जाते हैं, तो इसके लिए संस्था जिम्मेदार होंगे। पीएफएमएस के माध्यम से आधार आधारित पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति का भुगतान किया जाएगा। सभी विद्यार्थी आवेदन करते समय ध्यान रखें कि उनका बचत खाता एक्टिव हो एवं आधार सीडेड बैंक खाता नम्बर की प्रविष्टि कराएं। पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति हेतु किए गए आवेदन का सत्यापन आधार से लिंक मोबाईल नम्बर पर ओटीपी के माध्यम से किया जाएगा। विद्यार्थी  आवेदन करते समय आधार नम्बर पर पंजीकृत मोबाइल नम्बर की प्रविष्टि कराएं। वर्ष 2024-25 से अनुसूचित जाति तथा अनुसूचित जनजाति के  विद्यार्थियों को अनिवार्य रूप ओटीआर की प्रविष्टि ऑनलाइन आवेदन करते समय की जानी है। इस संबंध में संबंधित संस्थाओं द्वारा जानकारी प्रदाय की जाएगी।


अन्य पोस्ट