महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 27 दिसंबर। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान डाइट महासमुंद में सामाजिक विज्ञान एवं हिन्दी विषय अध्यापन कराने वाले व्याख्याताओं का तीन दिवसीय प्रशिक्षण आफ लाईन प्राचार्य मीना पाणिग्राही एवं प्रशिक्षण प्रभारी अरुण प्रधान सहायक प्राध्यापक के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।
प्रशिक्षण के समापन अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी महासमुंद का प्रतिनिधित्व करते हुए सहायक संचालक सतीश नायर ने कहा कि सामाजिक विज्ञान एवं हिन्दी जैसे महत्वपूर्ण विषयों का प्रशिक्षण नई शिक्षा नीति 2020 के मंशा के अनुरुप सतत व्यावसायिक विकास करने में सहायक होगा।
उन्होंने कहा कि कुशल मास्टर ट्रेनर्स द्वारा नवीन तकनीकों व सहायक शिक्षण सामग्री के माधयम से नई जानकारी दी गई होगी जो बच्चों के लिए लाभदायी साबित होगा। प्रशिक्षण प्रभारी सहायक प्राध्यापक अरुण प्रधान ने कहा कि शिक्षकों का सेवाकालीन प्रशिक्षण विषयगत ज्ञान को और अधिक सुदृढ़ करेगा। सामाजिक विज्ञान विषय प्रभारी व्याख्याता टेकराम सेन ने बताया कि हाईस्कूल एवं हायर सेकेंडरी में अध्यापन कराने वाले व्याख्याताओं को चार दिवस आनलाईन एवं तीन दिवस आफलाईन मोड़ में प्रशिक्षण दिया गया है।
उन्होंने कहा कि नवीन विधि एवं प्रविधियों से माध्यमिक स्तर के बच्चों को आसानी से अध्यापन कराया जा सकता है। इस अवसर पर व्याख्याता सुमन दीवान, तिलोतमा प्रधान हिन्दी विषय ने अपने अनुभव साझा करते हुये कहा कि लर्निंग आउट कम्स पर समझ विकसित करना होगा, जिससे विद्यार्थी विषय की बारीकियों से अवगत हो सके। विषय विशेषज्ञ राजकुमार गेंड्रे सामाजिक विज्ञान जिला दुर्ग का समापन अवसर पर विशेष मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।
सामाजिक विज्ञान विषय के लिये मास्टर ट्रेनर तुलेन्द्र सागर बेमचा महासमुंद, पुरुषोत्तम चंद्राकर बागबाहरा हिन्दी विषय के लिए भारत सिंह साहू महासमुंद, वशिष्ठ प्रधान का विशेष मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।
शक्षा में सूचना व संचार विषय पर डाइट से ईश्वर चंद्राकर विषय विशेषज्ञ द्वारा ध्यान आकृष्ट कराया गया। प्रशिक्षण की सफलता में सहायक प्राध्यापक के सिंग, राजेश चंद्राकर,उमादेवी शर्मा, कमलेश पांडेय, संतोष साहू, किरण कन्नौजे, दुर्गा सिन्हा, झरना साहू सहित कार्यालयीन स्टाफ से आंकाक्षा साहू, प्रदीप साहू, अजय, उदित, हीरामन का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम का संचालन व्याख्याता टेकराम सेन एवं आभार प्रदर्शन सुमन दीवान ने किया।