महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
पिथौरा, 26 दिसंबर। भाजपा पिथौरा द्वारा गुरुवार को वीर बाल दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा नेता शंकर अग्रवाल एवं प्रेमशंकर मौजूद थे, जबकि मुख्य वक्ता के रूप में रजिंदर खनूजा मंचस्थ थे।
भाजपा के वरिष्ठ नेता शंकर अग्रवाल ने कार्यक्रम में उपस्थित सैकड़ों कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए वीर साहिबजादों के बारे में बताया कि वे किस तरह हिन्दू धर्म की रक्षा के लिए मुगलों के सामने झुकने की बजाय शहीद होना पसंद किया।
श्री अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बचपन में ही धर्म के प्रति शहादत देने वाले छोटे साहिबजादों जोरावर सिंह एवं फतेह सिंह की शहादत को हमेशा याद करने के लिए इनके शहीद होने के दिन 26 दिसम्बर को वीर बाल दिवस मनाने का फैसला किया था। इन वीर बाल शहीदों की दास्तान घर-घर तक पहुंचनी चाहिए, जिससे लोग धर्म के प्रति जागृत हो सके।
कार्यक्रम के मुख्य वक्त रजिंदर खनूजा ने छोटे साहिबजादों के पूरे परिवार द्वारा 21 से 26 दिसंबर के बीच किस तरह अपनी शहादत दी, बताया। गुरुगोविन्द सिंह जी के पिता गुरु तेगबहादुर सिंह सनातन की रक्षा के लिए कश्मीरी पंडितों को बचाने अपना सर कलम करवा कर पहले शहीद हुए थे। इसके बाद लगातार गुरु तेगबहादुर के पुत्र गुरुगोविंद सिंह एवं उनके चारों पुत्र देश धर्म की रक्षा के लिए शहीद हुए थे। कहा-हमें आज भी सनातन की रक्षा के लिए कुर्बानी देने के लिए तैयार रहना होगा। कार्यक्रम को भाजपा नेता हरजिंदर सिंह सलूजा एवं मनमीत छाबड़ा ने भी सम्बोधित किया। आभार प्रदर्शन राजेश गोयल एवं संचालन आलोक त्रिपाठी ने किया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा नेता विक्की सलूजा, आशीष शर्मा, प्रीतराम सूर्ये, एस डी डड़सेना, रविन्दर अजमानी, किरण अग्रवाल, सीताराम सिन्हा,रामप्रसाद बारीक, सुरित राम कैवर्त, रवि डड़सेना, कृष्णचन्द्र प्रधान, सुधीर प्रधान, जुगल किशोर प्रधान, नंद किशोर बारीक, शिवचरण नायक सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।