महासमुन्द
जैतखाम की पूजा-अर्चना कर पालो चढ़ाया
26-Dec-2024 2:30 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद,26 दिसंबर। गुरु घासीदास जयंती समारोह पर बुधवार को शहर के पिटियाझर में आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि महिलांग दम्पति नपाध्यक्ष राशि महिलांग व पूर्व नपा उपाध्यक्ष व कांग्रेस नेता त्रिभुवन महिलांग शामिल हुए। सवप्र्रथम उन्होंने जैतखाम की पूजा-अर्चना कर पालो चढ़ाया। इसके बाद कार्यक्रम में उपस्थितजनों को पर्व की बधाई दी। कार्यक्रम में अमर दास बघेल, अरविंद प्रहरे, बुधराम कुर्रे, मानसिंह, पार्षद डमरू धर मांझी, राजू चंद्राकर, सुखदेव आवड़े, लाला राम कुर्रे, राजेश रात्रे समेत अन्य उपस्थित थे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे