महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 25 दिसंबर। महासमुंद पुलिस का कहना है कि अब साल 2019 एक नम्वबर के पूर्व के सभी वाहनों में हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट लगाना होगा। यह प्लेट वाहन के चोरी पर उसे ढूंढने में मदद करेगा।
वाहनों में लगाया गया हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट एचएसआरपी चोरी या गुम हो जाने के बाद अब आसानी से ट्रेस हो जाएगा। सुप्रीम कोर्ट ने वाहनों में 4 माह के भीतर ही हाईक्यिोरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट अनिवार्य रूप से लगाने का आदेश जारी किया है। यह प्लेट ट्रैफि क पुलिस को सहूलियत देगी और ट्रैफि क नियमों का उल्लंघन करने वाले पकड़े जाएंगे। उनके खिलाफ चालान करना आसान होगा।
बताया गया है कि 1 अप्रैल 2019 के बाद जो भी वाहन खरीदे गए हैं। उसमें कंपनी ने हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट लगा कर दिया है। इसके पूर्व का जिसके पास वाहन है, उनके लिए फ ीस निर्धारित की गई है। छत्तीसगढ़ को दो जोन में बांटा गया है। इसके लिए दो ही अधिकृत वेंडर हैं जिसके यहां हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट लगेगा। ग्राहकों की सहूलियत के मुताबिक वेंडर घर पहुंच सेवा भी देगा। लेकिन उसके लिए निर्धाकित शुल्क से 100 रुपए अधिक देना होगा। इसके लिए सरकार द्वारा अधिकृत पंजीकरण पोर्टल जारी किया गया है। उस साइट में जाकर अपनी सभी आवश्यक विवरण जैसे वाहन नंबर, चेचिस नंबर, इंजन नंबर, पता, संपर्क सूत्र और फ्यूल ऑपशन आदि भरेंगे। इसमें निजी और कामर्शियल ऑप्शन दिया होगा। उसे भरने के बाद मोबाइल पर यूजर नेम और पासवर्ड मिलेगा। भुगतान करने के लिए यूजरनेम और पासवर्ड का उपयोग कर लॉगिन करें। तुरंत एक रसीद मिलेगी।
मिली जानकारी के अनुसार हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन नंबर प्लेट एक एल्यूमीनियम निर्मित नंबर प्लेट है जो वाहन के सामने और पीछे में लगाई जाती है। इसके प्लेट के बाएं कोने में एक नीले रंग का कोमियम आधारित अशोक चक्र का होलेग्राम होता है। इसके नीचले भाग
रजिस्ट्रेशन होते ही मोबाइल पर मैसेज ब्रांडेड 10 अंक का स्थानीय पहचान संख्या दिया जाता है। इसके अलावा पंजीयन संख्या के अंकों और अक्षरों पर एक हॉट स्टैप फिल्म लगाई जाती है। उसके साथ ही नीले रंग में आईएनडी लिखा होता है।
अधिकारियों के मुताबिक हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट को वाहन के डिजिटल पंजीकरण के बाद ही जारी किया जाएगा। यह वाहन से जुड़ा होगा। इस प्लेट को एक वाहन के बाद दूसरे वाहन में प्रयोग नहीं कर सकेंगे। इससे वाहन चोरी होने पर नम्बर प्लेट को बदल कर वाहन उपयोग नहीं कर पाएंगे। जैसे ही नंबर प्लेट को खोलेंगे, वह टूट जाएगा। इसके अलावा इसकी डिजाइन ऐसी की गई है ताकि नम्बर प्लेट और वाहनों का दुरुपयोग नहीं किया जा सके। इससे वाहनों की चोरी रूकेगी और चोरी हुई तो आसानी से पकड़ में आ जाएगा।