महासमुन्द
निर्माल्य रथ को अच्छा प्रतिसाद
25-Dec-2024 4:40 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,25 दिसंबर। नगर पालिका अध्यक्ष राशि महिलांग द्वारा शहरवासियों की सुविधा और तालाबों को संरक्षित रखने के उद्देश्य से करीब 4 माह पूर्व शुरू किए गए निर्माल्य रथ को शहर में अच्छा प्रतिसाद मिल रहा है। शहर के नागरिक घरों में पूजा-अर्चना पश्चात विसर्जित की जाने वाली सामग्रियों को उक्त रथ में संग्रहित कर रहे हैं। इससे शहर के तालाब संरक्षित हो रहे हंै। नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती महिलांग ने शहर के सभी नागरिकों से कहा है कि अपने घरों की विसर्जित की जाने वाली पूजन सामग्री को तालाबों में विसर्जित करने की बजाय निर्माल्य रथ में संग्रहित करें।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे